Skip to main content

विक्रम अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ ऑल इंडिया चयन समिति में मनोनीत, रतलाम में हर्ष की लहर,भाजपा जिला कार्यालय में मंगलमूर्ति भगवान गणेश की घट स्थापना,देहदान से दधीचि की परंपरा को जीवंत कर गए 88 वर्षीय शरद चंद्र कानडे, रतलाम मेडिकल कॉलेज को सौंपी गई देह,नगर निगम चिन्ताहरण गणेश मंदिर में हुई गणपति स्थापना,जलेसं की गोष्ठी में 97 वर्षीय शायर ने दी अपनी प्रस्तुति,रतलाम नगर की पीएण्डटी कालोनी लक्ष्मणपूरा निवासी डॉ चंद्रा वर्मा को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व,इप्का फाउंडेशन ने CSR के तहत जिला चिकित्सालय को सौंपे 26 चिकित्सीय उपकरण,गणेश चतुर्थी पर ग्यारह हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा,12/09/2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया

देहदान से दधीचि की परंपरा को जीवंत कर गए 88 वर्षीय शरद चंद्र कानडे, रतलाम मेडिकल कॉलेज को सौंपी गई देह

गणेश चतुर्थी पर परिजनों की सहमति से पूर्ण हुई अंतिम इच्छा प्रशासन ने निवास स्थान पर दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। महर्षि दधीचि की त्याग एवं सेवा परंपरा का अनुसरण करते हुए नगर के 88 वर्षीय शरद चंद्र लक्ष्मण राव कानडे की देह गणेश चतुर्थी के अवसर पर शासकीय डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज को समर्पित की गई। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला कानडे एवं परिवारजनों की सहमति से मेडिकल विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु यह पुनीत देहदान संपन्न हुआ।

जीवनपर्यंत राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा से जुड़ा रहा जीवन
7 दिसंबर 1937 को उज्जैन में जन्मे श्री कानडे की शिक्षा नीमच में हुई। भारत-चीन व भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने सेना के लिए सहयोग राशि जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वर्ष 1960 में जिला शिक्षा विभाग से सेवा प्रारंभ करने वाले श्री कानडे अपनी ईमानदारी और कर्मठता के लिए जाने जाते थे।

समाजसेवी गोविंद काकानी ने बताया कि श्री कानडे ने लगभग 15 वर्ष पूर्व इंदौर में देहदान का संकल्प-पत्र भरा था। रतलाम में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने के बाद उन्होंने काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से अपना देहदान पंजीकृत करवाया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा
मंगलवार शाम निधन की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया गया। बुधवार सुबह मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से उनके सनसिटी स्थित निवास पर 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया, जिसके बाद अंतिम यात्रा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुई।

मेडिकल कॉलेज में प्रभारी डीन डॉ. जगदीश चंद्र हुंडेकरी, मानव संरचना विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंगरौले, डॉ. पंकज महावर, डॉ. अनिल पटेल सहित चिकित्सकीय दल की उपस्थिति में देह अभिरक्षा में ली गई।

विभिन्न संगठनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अंतिम विदाई के अवसर पर समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, जिला एवं पुलिस प्रशासन, महाराष्ट्र समाज, नेत्रम संस्था, क्षेत्रीय रहवासी संघ तथा शिक्षा जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों ने गायत्री मंत्रोच्चार के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।

दिवंगत श्री कानडे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पुत्रवधू प्रो. अनुभा कानडे एवं पुत्री डॉ. अनामिका सारस्वत उच्च शिक्षा विभाग में सेवारत हैं, जबकि पुत्र धनंजय कानडे सामाजिक सरोकारों से जुड़े हैं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सौंपी सब-जूनियर भारतीय टीम चयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप और खेलप्रेमियों ने जताई प्रसन्नता, दी बधाई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय, पैलेस रोड रतलाम पर सोमवार को मंगलमूर्ति एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक घट स्थापना की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गणेश चतुर्थी पर परिजनों की सहमति से पूर्ण हुई अंतिम इच्छा प्रशासन ने निवास स्थान पर दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर' .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। नगर निगम परिसर स्थित प्रसिद्ध श्री चिन्ताहरण गणपति मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ स्थापित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर की पीएण्डटी कालोनी लक्ष्मणपूरा निवासी डॉ चंद्रा वर्मा को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
इप्का फाउंडेशन ने CSR के तहत जिला चिकित्सालय को सौंपे 26 चिकित्सीय उपकरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। 14 सितम्बर 26 सोमवार से प्रारंभ हो रहे बारह दिवसीय गणेश उत्सव को श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर ट्रस्ट समिति पेलेस रोड द्वारा भव्य और विराट रूप से आयोजित किया जाएगा, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 12/09/2026 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय रतलाम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे द्वारा मॉ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। .

विक्रम अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ ऑल इंडिया चयन समिति में मनोनीत, रतलाम में हर्ष की लहर,भाजपा जिला कार्यालय में मंगलमूर्ति भगवान गणेश की घट स्थापना,देहदान से दधीचि की परंपरा को जीवंत कर गए 88 वर्षीय शरद चंद्र कानडे, रतलाम मेडिकल कॉलेज को सौंपी गई देह,नगर निगम चिन्ताहरण गणेश मंदिर में हुई गणपति स्थापना,जलेसं की गोष्ठी में 97 वर्षीय शायर ने दी अपनी प्रस्तुति,रतलाम नगर की पीएण्डटी कालोनी लक्ष्मणपूरा निवासी डॉ चंद्रा वर्मा को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव