- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
नगर निगम चिन्ताहरण गणेश मंदिर में हुई गणपति स्थापना
रतलाम। नगर निगम परिसर स्थित प्रसिद्ध श्री चिन्ताहरण गणपति मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ स्थापित की गई।
रतलाम। नगर निगम परिसर स्थित प्रसिद्ध श्री चिन्ताहरण गणपति मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ स्थापित की गई।
स्थापना से पूर्व अम्बेडकर मांगलिक भवन (पोलोग्राउण्ड) से एक भव्य चल समारोह निकाला गया। बैंड-बाजों, ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के साथ रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश को मंदिर लाया गया, जहाँ विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत आरती की गई।
इस अवसर पर नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेंद्र व्यास, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती हीना मेहता, पार्षद प्रतिनिधि हार्दिक मेहता, गौरव त्रिपाठी सहित नगर निगम के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।