- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम: वार्ड क्रमांक 2 में 75 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, महापौर प्रहलाद पटेल ने किया भूमि पूजन
रतलाम। रतलाम नगर निगम परिषद द्वारा शहर के सर्वगीण विकास के तहत वार्ड क्रमांक 2 में 75 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। महापौर प्रहलाद पटेल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति में इन निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया।
इन प्रमुख कार्यों की मिली सौगात
विकास योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 स्थित मालवा नगर में नए उद्यान का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त:
लक्ष्मणपुरा (मोहन टेलर की दुकान से नवजीवन क्लीनिक तक) एवं श्री व्यास सदन से शासकीय माध्यमिक विद्यालय तक सीमेंटीकरण।
अन्नपूर्णा चक्की के सामने वाली सड़क और एकता मैरिज हॉल के अंदर स्थित सड़क का सीमेंटीकरण।
लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में जर्जर पड़े पुराने सामुदायिक सुलभ शौचालय के स्थान पर नवीन आधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण।
'बिना भेदभाव के हो रहा शहर का विकास'
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि वर्तमान नगर निगम परिषद बिना किसी राजनीतिक या सामाजिक भेदभाव के नगर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। 75 लाख रुपये के इन निर्माण कार्यों के पूरे होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन और मूलभूत सुविधाओं में बड़ा लाभ मिलेगा। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि नगर निगम के प्रयासों के साथ-साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में जनता भी अपना सक्रिय सहयोग दे।
इस अवसर पर नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती कविता महावर, पार्षदगण, एल्डरमेन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।











