- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
सेवा संकल्प अभियान-2026’’ के तहत नगर निगम में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘‘सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत 17 सितम्बर 2026 गुरूवार को नगर पालिक निगम रतलाम कार्यालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित 57 लोगो ने रक्तदान किया।
आयोजित शिविर का निरीक्षण प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेशचन्द्र गुप्ता ने जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना, एडीएम, एसडीएम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आदि के साथ कर रक्तदान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित नागरिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने रक्तदान कर एक दान जीवन के लिये किया है जो प्रशंसनीय है।
नगर निगम कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित हुआ जिसमें डॉ0 योगेन्द्रसिंह गामड़, डॉ0 प्रिया पवांर, डॉ0 कमलेश यादव, योगेन्द्र टटावत, रमेश सोलंकी, जितेन्द्र मईड़ा, गोरधनलाल बघेल, अरबाज खान आदि ने अपनी सेवाऐं दी।











