- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नए वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी का स्वागत
'RTM News Today' के संपादक विपिन त्रिवेदी ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुँचकर वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार का 'RTM News Today' परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नए वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी (PRO) श्री मुकेश कुमार के रतलाम आगमन पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय (DRM Office) में सौजन्य भेंट व स्वागत किया गया।
इस अवसर पर 'RTM News Today' के संपादक विपिन त्रिवेदी ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुँचकर वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार का 'RTM News Today' परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान रतलाम मंडल से संबंधित रेल सूचनाओं और जनसंपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के विषय में चर्चा हुई।
इस अवसर पर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक (PRI) श्री संदीप शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री मुकेश कुमार ने इस आत्मीय स्वागत के लिए RTM News Today परिवार का आभार व्यक्त किया।











