Skip to main content

स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं विश्व पर्यटन दिवस पर रतलाम मंडल में स्वच्छता श्रमदान एवं पौधारोपण,झांसी मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित,महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की सेवाओं से ही संभव है सर्वांगीण विकास: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,शिक्षक की भूमिका अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं, समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण : डॉ. सोनाली नरगुंदे,विकसित भारत @2047 थीम पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की फाल्गुनी दुबे प्रथम,सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम को मिला ‘राष्ट्रीय अराइज अवॉर्ड’, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी बधाई,मुंबई सेंट्रल–धौलपुर, बांद्रा टर्मिनस–धौलपुर एवं उधना–कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनें,संत नगर सेक्टर के वार्ड 17, 18, 19, 20 एवं 23 में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत हुए विविध आयोजन,रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम सोनोग्राफी सेंटर का जीर्णोद्धार कर नवीन मशीन के साथ देंगी सौगात,रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर एटीवीएम फैसलिटेटर तैनात, यात्रियों को मिलेगी लाइन से मुक्ति

रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर एटीवीएम फैसलिटेटर तैनात, यात्रियों को मिलेगी लाइन से मुक्ति

इंदौर, उज्जैन एवं चित्तौड़गढ़ स्टेशनों पर यात्रियों की सहायता के लिए नियुक्त किए गए एटीवीएम फैसलिटेटर
 |  न्यूज़ डेस्क

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों को
अनारक्षित टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल, सुविधाजनक एवं कैशलेस
बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रेलवन ऐप एवं
यूटीएस ऐप के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग
मशीन) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। एटीवीएम के माध्यम से यात्री लंबी
कतार में लगे बिना स्वयं अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
एटीवीएम में क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।
यात्री किसी भी यूपीआई-सक्षम ऐप के माध्यम से प्रदर्शित क्यूआर कोड को
स्कैन कर टिकट का भुगतान कर सकते हैं तथा भुगतान के उपरांत तत्काल टिकट
प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम
मंडल के तीन प्रमुख स्टेशनों पर एटीवीएम फैसलिटेटर भी नियुक्त किए गए
हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यात्रियों को एटीवीएम के उपयोग में किसी
प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए इंदौर रेलवे स्टेशन पर 02, उज्जैन
रेलवे स्टेशन पर 01 तथा चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर 01 एटीवीएम
फैसलिटेटर नियुक्त किए गए हैं।
एटीवीएम फैसलिटेटर उन यात्रियों की सहायता करते हैं, जिन्हें एटीवीएम के
माध्यम से टिकट निकालने में परेशानी होती है अथवा मशीन के उपयोग की
जानकारी नहीं है। फैसलिटेटर यात्रियों की ओर से एटीवीएम के माध्यम से
टिकट निकालकर उन्हें उपलब्ध कराने के साथ-साथ मशीन से टिकट निकालने की
प्रक्रिया की जानकारी भी देते हैं, जिससे यात्री भविष्य में स्वयं
एटीवीएम का उपयोग कर सकें।
इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को त्वरित, सरल एवं सुविधाजनक टिकटिंग
सुविधा उपलब्ध कराना है। एटीवीएम फैसलिटेटर की सहायता से यात्रियों को
बिना लंबी कतार में लगे टिकट प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। साथ ही,
इस व्यवस्था के माध्यम से रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं।
पूर्व में एटीवीएम फैसलिटेटर के रूप में केवल सेवानिवृत्त रेल
कर्मचारियों को नियुक्त किए जाने की योजना थी। इसमें संशोधन करते हुए अब
आवश्यकता के अनुसार अन्य लोगों को भी एटीवीएम फैसलिटेटर के रूप में शामिल
किया जा सकता है।
रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अनारक्षित
टिकटिंग व्यवस्था को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयास
किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डिजिटल एवं स्व-सेवा आधारित टिकटिंग
सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को टिकट प्राप्त करने
में कम समय लगे तथा स्टेशनों पर भीड़ एवं कतार को कम किया जा सके।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रविवार को मंडल कार्यालय परिसर स्थित अधिकारी विश्राम गृह गार्डन एंट्री पर स्वच्छता श्रमदान एवं पौधारोपण किया गया। .
देश
न्यूज़ डेस्क  | 
झांसी मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन उत्सव’ आयोजित, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं व लाडली बहनों का हुआ सम्मानअलकापुरी कम्युनिटी हॉल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन उत्सव’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। विद्यार्थियों को अक्षर ज्ञान देने और पढ़ाने मात्र से शिक्षक की भूमिका समाप्त नहीं हो जाती। शिक्षक का दायित्व इससे कहीं व्यापक है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में 26 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित फिक्की के ‘अराइज लर्निंग फेस्टिवल 2026’ में सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम को प्रतिष्ठित ‘‘राष्ट्रीय अराइज अवॉर्ड’’ से सम्मानित किया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत रतलाम शहर में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों, अभिभावकों एवं समुदाय को जोड़ना तथा विभागीय सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम सोनोग्राफी सेंटर का जीर्णोद्धार कर नवीन मशीन के साथ देंगी सौगात .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर, उज्जैन एवं चित्तौड़गढ़ स्टेशनों पर यात्रियों की सहायता के लिए नियुक्त किए गए एटीवीएम फैसलिटेटर .

स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं विश्व पर्यटन दिवस पर रतलाम मंडल में स्वच्छता श्रमदान एवं पौधारोपण,झांसी मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित,महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की सेवाओं से ही संभव है सर्वांगीण विकास: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,शिक्षक की भूमिका अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं, समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण : डॉ. सोनाली नरगुंदे,विकसित भारत @2047 थीम पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की फाल्गुनी दुबे प्रथम,सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम को मिला ‘राष्ट्रीय अराइज अवॉर्ड’, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी बधाई,मुंबई सेंट्रल–धौलपुर, बांद्रा टर्मिनस–धौलपुर एवं उधना–कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनें,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित