Skip to main content

स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं विश्व पर्यटन दिवस पर रतलाम मंडल में स्वच्छता श्रमदान एवं पौधारोपण,झांसी मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित,महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की सेवाओं से ही संभव है सर्वांगीण विकास: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,शिक्षक की भूमिका अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं, समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण : डॉ. सोनाली नरगुंदे,विकसित भारत @2047 थीम पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की फाल्गुनी दुबे प्रथम,सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम को मिला ‘राष्ट्रीय अराइज अवॉर्ड’, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी बधाई,मुंबई सेंट्रल–धौलपुर, बांद्रा टर्मिनस–धौलपुर एवं उधना–कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनें,संत नगर सेक्टर के वार्ड 17, 18, 19, 20 एवं 23 में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत हुए विविध आयोजन,रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम सोनोग्राफी सेंटर का जीर्णोद्धार कर नवीन मशीन के साथ देंगी सौगात,रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर एटीवीएम फैसलिटेटर तैनात, यात्रियों को मिलेगी लाइन से मुक्ति

शिक्षक की भूमिका अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं, समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण : डॉ. सोनाली नरगुंदे

रतलाम। विद्यार्थियों को अक्षर ज्ञान देने और पढ़ाने मात्र से शिक्षक की भूमिका समाप्त नहीं हो जाती। शिक्षक का दायित्व इससे कहीं व्यापक है।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। विद्यार्थियों को अक्षर ज्ञान देने और पढ़ाने मात्र से शिक्षक की भूमिका समाप्त नहीं हो जाती। शिक्षक का दायित्व इससे कहीं व्यापक है। उसे विद्यार्थियों को पारिवारिक मूल्यों के साथ-साथ समाज निर्माण, संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी दिखानी चाहिए। शिक्षक समाज को दिशा देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है।

यह विचार देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग की प्रमुख डॉ. सोनाली नरगुंदे ने अरविंद मार्ग स्थित खालसा सभागृह में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

डॉ. नरगुंदे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारे संस्कारों से अलग कोई विषय नहीं है, क्योंकि भारत की महिलाएं अपनी क्षमता, साहस और सामर्थ्य के कारण स्वयं सशक्त हैं। उन्होंने सिख पंथ के गुरुओं के त्याग और बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए गुरुओं ने अपने प्राणों की आहुति दी, जो समाज के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में विभिन्न प्रकार के नरेटिव और आडंबरपूर्ण विचारों का प्रभाव बढ़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। हमें समाज में फैली भ्रांतियों से बचते हुए नई पीढ़ी को सत्य, संस्कार और विवेक का मार्ग दिखाना होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत शबद कीर्तन से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सोनाली नरगुंदे, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, कविता कुंवर एवं इंचार्ज मनीषा ठक्कर ने मां सरस्वती एवं श्री गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

अतिथियों का स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, सहसचिव हरजीत सिंह सलूजा, स्पोर्ट्स कन्वीनर एवं प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यकारिणी सदस्यों सतपाल सिंह डंग, धर्मेन्द्र सिंह गुरदत्ता, गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर खालसा एवं सदस्य कुलवंत सिंह सग्गु,अमरपाल वाधवा,सरबजीत सिंह, गुरमीत गुरदत्ता,जगमीत अजमानी, गुरमीत गांधी ने किया।

कार्यक्रम को हरजीत चावला, अजीत छाबड़ा एवं डॉ. रेखा शास्त्री ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय सरदार गुरनाम सिंह डंग को शिक्षकों ने प्रस्तुति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की एवं श्रीमती किरण छाबड़ा द्वारा सस्वर श्रद्धांजलि दी गई |

समारोह में प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, कविता कुंवर, इंचार्ज मनीषा ठक्कर, सुनंदा पंडित, नीता वच्छानी, गायत्री वोरा, सुरेश जाजोरिया, शुभम गेलड़ा, राहुल विजय,धीरज व्यास, राकेश पोरवाल, महेन्द्र लोट सहित स्कूल परिवार के शिक्षकों, दीदियों एवं बस स्टाफ का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सीमा भाटी ने किया तथा आभार प्रदर्शन समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा ने माना।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रविवार को मंडल कार्यालय परिसर स्थित अधिकारी विश्राम गृह गार्डन एंट्री पर स्वच्छता श्रमदान एवं पौधारोपण किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन उत्सव’ आयोजित, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं व लाडली बहनों का हुआ सम्मानअलकापुरी कम्युनिटी हॉल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन उत्सव’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। विद्यार्थियों को अक्षर ज्ञान देने और पढ़ाने मात्र से शिक्षक की भूमिका समाप्त नहीं हो जाती। शिक्षक का दायित्व इससे कहीं व्यापक है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में 26 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित फिक्की के ‘अराइज लर्निंग फेस्टिवल 2026’ में सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम को प्रतिष्ठित ‘‘राष्ट्रीय अराइज अवॉर्ड’’ से सम्मानित किया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम सोनोग्राफी सेंटर का जीर्णोद्धार कर नवीन मशीन के साथ देंगी सौगात .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर, उज्जैन एवं चित्तौड़गढ़ स्टेशनों पर यात्रियों की सहायता के लिए नियुक्त किए गए एटीवीएम फैसलिटेटर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जवाहर नगर ईएक्स कॉलोनी में गणेश उत्सव के अंतिम दिन मंडल रेल प्रबंधक डॉ अश्विन कुमार ,कांग्रेस नेता राजीव रावत, पार्षद आशा रावतमहा आरती की .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
वाघेला गो सेवा जीव दया समिति की पहल: गाय की रोटी वाहन पर रखा जाएगा अलग डिब्बा, शहर में जहां कौवों की संख्या अधिक वहां कराया जाएगा भोजन .

स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं विश्व पर्यटन दिवस पर रतलाम मंडल में स्वच्छता श्रमदान एवं पौधारोपण,झांसी मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित,महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की सेवाओं से ही संभव है सर्वांगीण विकास: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,शिक्षक की भूमिका अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं, समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण : डॉ. सोनाली नरगुंदे,विकसित भारत @2047 थीम पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की फाल्गुनी दुबे प्रथम,सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम को मिला ‘राष्ट्रीय अराइज अवॉर्ड’, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी बधाई,मुंबई सेंट्रल–धौलपुर, बांद्रा टर्मिनस–धौलपुर एवं उधना–कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनें,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित