- |
- देश |
झांसी मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित
रतलाम, 27 सितंबर। पश्चिम मध्य रेलवे के झांसी मंडल में अगासोद स्टेशन
पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की डॉ.
अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस प्रभावित होगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तत्काल प्रभाव से 15 अक्टूबर 2026 तक
डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर–श्री
माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया
मक्सी–रुठियाई–गुना–ग्वालियर होकर चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं
ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट
www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के
माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।






