Skip to main content

श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन,9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल बॉल प्रतियोगिता (मिनी वर्ग) का समापन,रक्तदान जैसा पुनीत कार्य मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य - महासती प्रफुल्ला श्री जी श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल एवं गर्वित गोखरू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 20वां विशाल रक्तदान महा शिविर संपन्न,धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निधन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक, अंतिम यात्रा 12 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे रतलाम स्थित निवास से निकलेगी,भक्ति, आस्था और भव्यता का महासंगम: रतलाम के प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर तड़के से उमड़ा जनसैलाब,9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल स्पर्धा का हुआ शुभारम्भ,'वेदना के स्वर' पर समीक्षा गोष्ठी आयोजित,डीजल शेड मे विश्व मानसिक स्वास्थ्य -जगरूकता दिवस मनाया गया,महाराजा अग्रसेनजी के जयकारे,हाथों मै अग्रपताका ओर मंच से महाराजा अग्रसेनजी के जीवन का सुंदर चित्रण,श्री पंचान अग्रवाल समाज अपने आराध्य देव महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वा जयंती वर्ष दिनांक 11 अक्टूबर, रविवार को बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है।

रक्तदान जैसा पुनीत कार्य मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य - महासती प्रफुल्ला श्री जी श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल एवं गर्वित गोखरू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 20वां विशाल रक्तदान महा शिविर संपन्न

रतलाम 12 अक्टूबर। श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल एवं गर्वित गोखरू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में, मानव सेवा समिति व रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से, 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को एक विशाल रक्तदान महा शिविर महासती प्रफुल्ला श्री जी म.सा. के पावन आशीर्वचन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम 12 अक्टूबर। श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल एवं गर्वित गोखरू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में, मानव सेवा समिति व रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से, 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को एक विशाल रक्तदान महा शिविर महासती प्रफुल्ला श्री जी म.सा. के पावन आशीर्वचन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महासती प्रफुल्ला श्री जी म.सा. ने फरमाया कि रक्तदान करना मानव सेवा का सबसे अनुकरणीय कार्य है। नवयुवक मंडल पिछले 20 वर्षों से लगातार यह पुनीत कार्य कर रहा है और इस वर्ष इस सेवा कार्य में 'गर्वित गोखरू फाउंडेशन' का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने साधुवाद देते हुए कहा कि रक्तदान मनुष्य का जीवन बचाने का कार्य करता है, इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना चाहिए और दूसरों को भी इस सेवा कार्य की प्रेरणा देनी चाहिए।
श्रीसंघ मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने जानकारी दी कि यह रक्तदान महा शिविर मालव रत्न ज्योतिषाचार्य उपाध्याय श्री कस्तूरचंद जी म.सा. की पुण्य स्मृति में विगत 20 वर्षों से श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक के सानिध्य में जैन दिवाकर नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक डीपी परिसर, छोटूभाई की बगीची में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर रिकॉर्ड 207 यूनिट रक्तदाताओं ने बल्ड डोनेट किया जिसमे अच्छी संख्या मे महिलाओं ने भी रक्तदान कर अनूठा उदाहरण पेश किया।
श्रीसंघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा ने रक्तदान महादान के इस अभियान में विशेष सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया ने कहा कि जरूरत के समय रक्त न मिलने पर व्यक्ति काफी परेशान होता है, ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों की वास्तविक सेवा होती है। मुख्य लाभार्थी गर्वित गोखरू ने कहा कि फाउंडेशन का यह रक्तदान के क्षेत्र में पहला प्रयास है। उन्होंने नवयुवक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सभी के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, समाजसेवी गोविंद काकानी, रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष प्रितेश गादिया, संघ गौरव महेन्द्र बोथरा, गौरव मुणत, RDA उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, डॉ रौनक जैन, अक्षय संघवी, धर्मेंद्र रांका, डॉ विशाल गंगवानी, अशोक जैन लाला, धर्मेंद्र रांका जैन सोशल ग्रुप, रेडक्रॉस सोसाइटी, मानव सेवा समिति और सिविल हॉस्पिटल की पूरी टीम उपस्थित रही। सभी अतिथियों ने शिविर की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीसंघ महामंत्री विनोद कटारिया, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, विनोद बाफना, रवि बोथरा, श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के महामंत्री विरेन्द्र कटारिया, कोषाध्यक्ष अरिहंत बोराणा, तथा कार्यक्रम संयोजक पंकज पटवा एवं प्रितेश कटारिया, सौरभ बोथरा, विपिन कटारिया, मंगल श्री श्री माल, अंकित धोका, अजय पितलिया, पारस मेहता, रितेश कटारिया, यश पुंगलिया, विजय पुंगलिया, लक्ष्य कटारिया, श्रेयांश बाफना, फाउंडेशन के अजय गोखरू, विनीत पिपाडा, सौरभ छाजेड, ऋषभ पावेचा, राहुल छाजेड, अभय लोढा, अभिषेक रांका, सुमित गादिया आदि सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। अंत मे आभार महामंत्री वीरेंद्र कटारिया ने किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन नगर निगम के मोक्ष रथ से निकली अंतिम यात्रा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 12 अक्टूबर। श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल एवं गर्वित गोखरू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में, मानव सेवा समिति व रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से, 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को एक विशाल रक्तदान महा शिविर महासती प्रफुल्ला श्री जी म.सा. के पावन आशीर्वचन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निधन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक, अंतिम यात्रा 12 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे रतलाम स्थित निवास से निकलेगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भक्ति, आस्था और भव्यता का महासंगम: रतलाम के प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर तड़के से उमड़ा जनसैलाब .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 11 अक्टूबर। रतलाम जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन द्वारा 9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता का आज सागोद रोड़ स्थित जैन पब्लिक स्कूल के मैदान पर आयोजन किया गया । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । कविता लिखना आसान काम नहीं है । लेखन अध्ययन से पूर्ण होता है । रचनाकार का अध्ययन जितना गहन होगा, लेखन भी उतना ही प्रभावी होगा। कविता केवल विचार नहीं होती, वह हमारे समय की विसंगतियों और रचनात्मक ज़िम्मेदारी की गवाह भी होती है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महाराजा अग्रसेनजी के जयकारे,हाथों मै अग्रपताका ओर मंच से महाराजा अग्रसेनजी के जीवन का सुंदर चित्रण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री पंचान अग्रवाल समाज अपने आराध्य देव महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वा जयंती वर्ष दिनांक 11 अक्टूबर, रविवार को बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है। .

श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन,9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल बॉल प्रतियोगिता (मिनी वर्ग) का समापन,रक्तदान जैसा पुनीत कार्य मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य - महासती प्रफुल्ला श्री जी श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल एवं गर्वित गोखरू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 20वां विशाल रक्तदान महा शिविर संपन्न,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"