Skip to main content

श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन,9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल बॉल प्रतियोगिता (मिनी वर्ग) का समापन,रक्तदान जैसा पुनीत कार्य मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य - महासती प्रफुल्ला श्री जी श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल एवं गर्वित गोखरू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 20वां विशाल रक्तदान महा शिविर संपन्न,धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निधन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक, अंतिम यात्रा 12 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे रतलाम स्थित निवास से निकलेगी,भक्ति, आस्था और भव्यता का महासंगम: रतलाम के प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर तड़के से उमड़ा जनसैलाब,9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल स्पर्धा का हुआ शुभारम्भ,'वेदना के स्वर' पर समीक्षा गोष्ठी आयोजित,डीजल शेड मे विश्व मानसिक स्वास्थ्य -जगरूकता दिवस मनाया गया,महाराजा अग्रसेनजी के जयकारे,हाथों मै अग्रपताका ओर मंच से महाराजा अग्रसेनजी के जीवन का सुंदर चित्रण,श्री पंचान अग्रवाल समाज अपने आराध्य देव महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वा जयंती वर्ष दिनांक 11 अक्टूबर, रविवार को बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है।

श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन नगर निगम के मोक्ष रथ से निकली अंतिम यात्रा
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 12 अक्टूबर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भावना-शैलन्द्र मानावत की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह त्रिवेणी मुक्तिधाम में पंचतत्व में विलीन हो गई। अंतिम संस्कार में पुत्र चेतन्य काश्यप, पौत्र सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप एवं पड़पौत्र सारांश काश्यप ने श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को मुखाग्नि दी। इससे पूर्व विसाजी मेंशन से नगर निगम के मोक्ष रथ में अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें नगर के राजनीतिक, सामाजिक, उद्योग, धार्मिक, व्यापारिक एवं व्यवसायिक जगत के कई गणमान्यजन शामिल हुए।
श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को त्रिवेणी मुक्तिधाम स्थित विधायक श्रद्धा सदन में आयोजित शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। शोक सभा के आरंभ में गच्छााधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा., आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वर जी म.सा., महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आदि के शोक संदेशों का वाचन किया गया। तत्पश्चात् महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, विधायक डॉ. चिंतामणी मालवीय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, सकल जैन श्रीसंघ के प्रकाश मूणत, सनातन धर्म सभा के अनिल झालानी, त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील लोढ़ा, अध्यक्ष सुशील छाजेड़, वीसा पोरवाल समाज के विलेश पोरवाल, मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्टी सुजानमल सेठ राणापुर वाले, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहन पाटीदार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, कलेक्टर अजय कटेसरिया, एसपी अमित कुमार ने संबोधित किया। शोक सभा का संचालन राजकमल जैन ने किया। श्रीमती काश्यप की शोक बैठक 12 एवं 13 अक्टूबर को शाम 5 से 9 बजे तक निवास स्थान विसाजी मेंशन, स्टेशन रोड़ पर रखी गई है। उठावना, श्रद्धांजलि सभा एवं शोक निवारण 14 अक्टूबर, बुधवार को शाम 4 से 5ः30 बजे, विधायक सभागृह बरबड़ पर होगा।

धर्मनिष्ठ, कर्मनिष्ठ और संस्कार प्रदाता थी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप

शोक सभा में वक्ताओं ने श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप के विशाल व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमती काश्यप धर्मनिष्ठ, कर्मनिष्ठ और संस्कार प्रदाता थी। उनके दिए हुए संस्कार पूरे परिवार में परिलक्षित हो रहे है। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप परोपकार का जो ध्वज लेकर चल रहे है, वह माता की ही देन है। श्रीमती काश्यप ने पति श्री अशोककुमार काश्यप के आकस्मिक देहावसान के बाद युवावस्था में पुत्र एवं पुत्री को संस्कारित कर संघर्ष का परिचय दिया, जो सबके लिए प्रेरणादायक है। धार्मिक दृष्टि से तप आराधनाएं और सामाजिक दृष्टि से सेवा कार्यों के माध्यम से उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है, उनका निधन परिवार ही नहीं समाज और शहर के लिए अपूरणीय क्षति है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन नगर निगम के मोक्ष रथ से निकली अंतिम यात्रा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 12 अक्टूबर। श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल एवं गर्वित गोखरू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में, मानव सेवा समिति व रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से, 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को एक विशाल रक्तदान महा शिविर महासती प्रफुल्ला श्री जी म.सा. के पावन आशीर्वचन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निधन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक, अंतिम यात्रा 12 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे रतलाम स्थित निवास से निकलेगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भक्ति, आस्था और भव्यता का महासंगम: रतलाम के प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर तड़के से उमड़ा जनसैलाब .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 11 अक्टूबर। रतलाम जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन द्वारा 9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता का आज सागोद रोड़ स्थित जैन पब्लिक स्कूल के मैदान पर आयोजन किया गया । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । कविता लिखना आसान काम नहीं है । लेखन अध्ययन से पूर्ण होता है । रचनाकार का अध्ययन जितना गहन होगा, लेखन भी उतना ही प्रभावी होगा। कविता केवल विचार नहीं होती, वह हमारे समय की विसंगतियों और रचनात्मक ज़िम्मेदारी की गवाह भी होती है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महाराजा अग्रसेनजी के जयकारे,हाथों मै अग्रपताका ओर मंच से महाराजा अग्रसेनजी के जीवन का सुंदर चित्रण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री पंचान अग्रवाल समाज अपने आराध्य देव महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वा जयंती वर्ष दिनांक 11 अक्टूबर, रविवार को बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है। .

श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन,9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल बॉल प्रतियोगिता (मिनी वर्ग) का समापन,रक्तदान जैसा पुनीत कार्य मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य - महासती प्रफुल्ला श्री जी श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल एवं गर्वित गोखरू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 20वां विशाल रक्तदान महा शिविर संपन्न,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"