- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
माँ कालिका की भव्य सवारी एवं मनमोहक झांकियों का रमेश चौयथानी मित्र मंडल एवं सिंधी समाज ने किया स्वागत
रतलाम। कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया, जिसमें रतलाम की आराध्य देवी माँ कालिका की भव्य सवारी के साथ अनेक मनमोहक धार्मिक झांकियां निकाली गयी ,जो आकर्षण का केंद्र रहीं। चल समारोह में माँ कालिका ने भक्तों को दर्शन दिए। श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर रमेश चौयथानी मित्र मंडल एवं सिंधी समाज के सभी के वरिष्ठ समाजजनों द्वारा चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित जनसमुदाय पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। माँ कालिका के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान सिंधी समाज के वरिष्ठजनों ने कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के ट्रस्टियों कालिका माता सेवा मंडल अध्यक्ष राजारामजी मोतियानी, सचिव हरीश जिंदल, कोषाध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल, वरिष्ठ ट्रस्टी राधावल्लभ राजेंद्र शर्मा, ट्रस्टी पूरन चोयथानी आदि का हार-फूल एवं शाल पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। समाजजनों ने माँ कालिका के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
चल समारोह में शामिल भव्य सवारी एवं आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस मौके पर भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के प्रदेश महामंत्री विनोद करमचंद, अध्यक्ष राजू मलकानी, जय टेक चादनानी, रमेश करनानी, चंद्रेश भाग्यवानी, अध्यक्ष चंदन मोतियानी, हरीश करनानी, हरीश संतानी, मुकेश गुरनानी, गिरधारी लाल वरदानी, नरेंद्र मेघानी, हरीश पंजवानी, कमलेश चोइथानी, आकाश चोइथानी, भूपेंद्र सोनी, सुशील फूलवानी, सुनील मोतियानी, संजय मोतियानी, पुरुषोत्तम मोतियानी, पंकज मोतियानी, मुकेश गुरनानी आदि ने श्री कालिका माता का पूजा-अर्चना की गई। साथ ही रमेश चोइथानी द्वारा की श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी का स्वागत अभिनंदन पूजन किया गया ।
सिंधी समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ने पूरे चल समारोह का फूल वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट का भाव चल समारोह निकाला गया जिसमें राम लक्ष्मण हनुमान जी व्रत में सवार होकर रावण दहन के लिए नेहरू स्टेडियम मार्केट पहुंचे वहां पर रावण दहन किया गया ।




















