Skip to main content

भव्य आतिषबाजी के साथ रावण दहन,कलेक्टर ने निर्माणाधीन अस्पताल में प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,माँ कालिका की भव्य सवारी एवं मनमोहक झांकियों का रमेश चौयथानी मित्र मंडल एवं सिंधी समाज ने किया स्वागत,कन्हैयालाल सारडा का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल,कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सपत्नीक श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की,विजयादशमी पर पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों एवं चौकियों में हुआ शस्त्र पूजन,नेहरू स्टेडियम में बैण्ड की धून व भव्य आतिशबाजी के साथ आज होगा रावण दहन,सोनू शर्मा ग्रुप दिल्ली की भक्ति संध्या में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध,होटल एसोसिएशन ने मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को दी श्रद्धांजलि,8 लेन सड़क ने आसान की गुलाब की खेती, पाली हाउस में डच गुलाब से दिलीप सिंह आंजना ने बनाई नई पहचान

कलेक्टर ने निर्माणाधीन अस्पताल में प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने निर्माणाधीन सिविल हॉस्पिटल रतलाम का निरीक्षण कर भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, सिविल सर्जन, सीएमएचओ, निर्माण एजेंसी के अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम 21 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने निर्माणाधीन सिविल हॉस्पिटल रतलाम का निरीक्षण कर भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, सिविल सर्जन, सीएमएचओ, निर्माण एजेंसी के अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि भवन निर्माण कार्य में पिछले दो माह के दौरान तेजी आई है। जहां पिछले दो वर्षों में फाउंडेशन का कार्य भी पूर्ण नहीं हो पाया था, वहीं पिछले दो माह में फाउंडेशन का कार्य पूर्ण होने के साथ ही दो तल का निर्माण किया जा चुका है। वर्तमान में दूसरे तल की ढलाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। भवन को चौथे तल तक तैयार कर फरवरी-मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पश्चात आवश्यक व्यवस्थाएं प्रारंभ कर भवन का उपयोग शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

कलेक्टर की नियमित समीक्षा से निर्माण कार्य में आई तेजी

सिविल सर्जन ने बताया कि कलेक्टर श्री कटेसरिया द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर के निरीक्षण एवं नियमित समीक्षा से निर्माण कार्य में तेजी लाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान गति से कार्य जारी रहने पर फरवरी 2027 तक भवन पूर्ण होने की संभावना है। भवन तैयार होने के बाद आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल प्रारंभ करने का लक्ष्य है, ताकि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का लाभ मरीजों को मिल सके।

रैंप की डिजाइन में तकनीकी खामी पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटेसरिया ने भवन की डिजाइन का अवलोकन किया। इस दौरान सामने आया कि निर्माणाधीन रैंप अस्पताल भवन से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि अलग हटकर बनाया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आर्किटेक्ट एवं संबंधित बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर तकनीकी खामी का निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य में उचित प्लानिंग एवं तकनीकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि तैयार होने वाली संरचना उपयोगी हो और उसका प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सके। उन्होंने रैंप की डिजाइन में आवश्यक सुधार कर समस्या का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं की भी ली जानकारी

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने अस्पताल में प्रस्तावित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मैटरनिटी एवं चाइल्ड बर्थ सुविधा, डायलिसिस, मेल सर्जिकल वार्ड, आईसीयू, ट्रामा सेंटर एवं फिजियोथैरेपी सेंटर के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने दवाई स्टोर रूम का निरीक्षण कर दवाइयों के भंडारण एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पैथोलॉजी लैब में उपलब्ध जांच सुविधाओं, किए जाने वाले टेस्ट एवं मशीनों की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने अस्पताल भवन के निर्माण के साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने निर्माणाधीन सिविल हॉस्पिटल रतलाम का निरीक्षण कर भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, सिविल सर्जन, सीएमएचओ, निर्माण एजेंसी के अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माँ कालिका की भव्य सवारी एवं मनमोहक झांकियों का रमेश चौयथानी मित्र मंडल एवं सिंधी समाज ने किया स्वागत .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
परिजनों की संवेदनशील पहल से दो लोगों के जीवन में रोशनी की उम्मीद, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सपत्नीक श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शस्त्र पूजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं, औद्योगिक कॉरिडोर शुरू होने से होटल एवं व्यापार क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर हुई चर्चा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
8 लेन सड़क ने आसान की गुलाब की खेती, पाली हाउस में डच गुलाब से दिलीप सिंह आंजना ने बनाई नई पहचान .

भव्य आतिषबाजी के साथ रावण दहन,कलेक्टर ने निर्माणाधीन अस्पताल में प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,माँ कालिका की भव्य सवारी एवं मनमोहक झांकियों का रमेश चौयथानी मित्र मंडल एवं सिंधी समाज ने किया स्वागत,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"