Skip to main content

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न,संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल,भारतीय रेल के ‘जीरो स्क्रैप अभियान’ के तहत रतलाम मंडल की प्रभावी पहल,समपार क्रमांक 103 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थाई रूप से रहेगा बंद,भव्य आतिषबाजी के साथ रावण दहन,कलेक्टर ने निर्माणाधीन अस्पताल में प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,माँ कालिका की भव्य सवारी एवं मनमोहक झांकियों का रमेश चौयथानी मित्र मंडल एवं सिंधी समाज ने किया स्वागत,कन्हैयालाल सारडा का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल,कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सपत्नीक श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की,विजयादशमी पर पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों एवं चौकियों में हुआ शस्त्र पूजन

भारतीय रेल के ‘जीरो स्क्रैप अभियान’ के तहत रतलाम मंडल की प्रभावी पहल

चालू वित्तीय वर्ष में 15 अक्टूबर तक 5,000 मीट्रिक टन स्क्रैप का विक्रय कर ₹26.96 करोड़ का राजस्व अर्जित
 |  न्यूज़ डेस्क

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा भारतीय रेल के
‘जीरो स्क्रैप अभियान’ के अंतर्गत अनुपयोगी एवं कंडम सामग्री के समयबद्ध
निस्तारण की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल
ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 15 अक्टूबर तक लगभग 5,000 मीट्रिक टन
स्क्रैप का विक्रय कर ₹26.96 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। यह पहल
रेलवे परिसरों को स्क्रैप मुक्त बनाने, उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग
सुनिश्चित करने तथा अनुपयोगी सामग्री से आर्थिक मूल्य प्राप्त करने की
दिशा में महत्वपूर्ण है।

रतलाम मण्‍डल के मण्डल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन एवं
वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक श्री अमीर यादव के निर्देशन में किए जा रहे
इन प्रयासों का उद्देश्य अनुपयोगी एवं कंडम सामग्री का व्यवस्थित और
समयबद्ध निस्तारण कर रेलवे की परिसंपत्तियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित
करना है। ‘जीरो स्क्रैप अभियान’ के माध्यम से रेलवे परिसरों को स्वच्छ,
व्यवस्थित एवं स्क्रैप मुक्त बनाने के साथ-साथ संसाधनों के सदुपयोग को भी
बढ़ावा दिया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में विक्रय किए गए
स्क्रैप में रोलिंग स्टॉक से संबंधित अनुपयोगी सामग्री, पाथवे की स्क्रैप
सामग्री, लोकोमोटिव केयर सेंटर, रतलाम के कंडम पार्ट्स के अतिरिक्त 02
कंडम इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (WAG-5), 02 कंडम कोच तथा 01 कंडम टावर वैगन
शामिल हैं। रतलाम मंडल ने अभी तक 5000 मीट्रिक टन स्क्रैप के निस्तारण
से लगभग 26.96 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। इन सामग्रियों के
निस्तारण से रेलवे परिसरों में अनुपयोगी सामग्री के लिए घिरा स्थान खाली
करने तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग करने में सहायता मिलती
है।

रतलाम मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में भी मंडल द्वारा ‘जीरो स्क्रैप
अभियान’ के लक्ष्यों के अनुरूप स्क्रैप निस्तारण की प्रक्रिया को गति
प्रदान की जा रही है।

ख़बरें अभी अभी

रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को यूथ राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मिली जिम्मेदारी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
चालू वित्तीय वर्ष में 15 अक्टूबर तक 5,000 मीट्रिक टन स्क्रैप का विक्रय कर ₹26.96 करोड़ का राजस्व अर्जित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
समपार क्रमांक 103 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थाई रूप से रहेगा बंद .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने निर्माणाधीन सिविल हॉस्पिटल रतलाम का निरीक्षण कर भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, सिविल सर्जन, सीएमएचओ, निर्माण एजेंसी के अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माँ कालिका की भव्य सवारी एवं मनमोहक झांकियों का रमेश चौयथानी मित्र मंडल एवं सिंधी समाज ने किया स्वागत .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
परिजनों की संवेदनशील पहल से दो लोगों के जीवन में रोशनी की उम्मीद, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सपत्नीक श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शस्त्र पूजन किया। .

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न,संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल,भारतीय रेल के ‘जीरो स्क्रैप अभियान’ के तहत रतलाम मंडल की प्रभावी पहल,समपार क्रमांक 103 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थाई रूप से रहेगा बंद,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"