Skip to main content

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न,संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल,भारतीय रेल के ‘जीरो स्क्रैप अभियान’ के तहत रतलाम मंडल की प्रभावी पहल,समपार क्रमांक 103 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थाई रूप से रहेगा बंद,भव्य आतिषबाजी के साथ रावण दहन,कलेक्टर ने निर्माणाधीन अस्पताल में प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,माँ कालिका की भव्य सवारी एवं मनमोहक झांकियों का रमेश चौयथानी मित्र मंडल एवं सिंधी समाज ने किया स्वागत,कन्हैयालाल सारडा का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल,कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सपत्नीक श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की,विजयादशमी पर पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों एवं चौकियों में हुआ शस्त्र पूजन

संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल

रतलाम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को यूथ राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मिली जिम्मेदारी
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम का नाम एक बार पुनः प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले रतलाम के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं मध्यप्रदेश के विक्रम पुरस्कार से सम्मानित संजय वशिष्ठ को भारतीय बास्केटबॉल की चयन समिति में एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें पुणे में 27 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 41वीं यूथ राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस वर्ष विभिन्न आयु वर्गों की राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए संजय वशिष्ट को पांचवीं बार चयनकर्ता की जिम्मेदारी मिली है।

वशिष्ठ इससे पहले हॉल ही मैं विजयवाड़ा में आयोजित 51वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की चयन समिति में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे भुवनेश्वर और पुडुचेरी में दो बार आयोजित जूनियर एवं यूथ स्तर की प्रतियोगिताओं के दौरान भारतीय टीम की चयन प्रक्रिया से भी जुड़े रहे हैं। भारतीय रेलवे की चयन समिति में भी वे सदस्य के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

रेलवे में वाणिज्य निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वशिष्ठ बास्केटबॉल के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव कुलविंदर गिल के पत्र के माध्यम से उन्हें नियुक्ति की सूचना दी गई।

खेल जगत में हर्ष

संजय वशिष्ठ की इस उपलब्धि पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। रतलाम जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील अजमेरा, उपाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, सुनील दुबे, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भगतसिंह भदौरिया, गौरव अजमेरा, वॉलीबॉल से जुड़े प्रकाश व्यास, क्रिकेट संघ के अनुज शर्मा, सचिव बैडमिंटन संघ श्री हरीश चाँदवानी , वरिष्ठ खिलाड़ी एवं अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा, कोच विक्रम बाजपेयी, पूर्व खेल अधिकारी जोस चाको सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने भी वशिष्ठ को शुभकामनाएं दीं। उनकी इस उपलब्धि को रतलाम के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

ख़बरें अभी अभी

रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को यूथ राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मिली जिम्मेदारी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
चालू वित्तीय वर्ष में 15 अक्टूबर तक 5,000 मीट्रिक टन स्क्रैप का विक्रय कर ₹26.96 करोड़ का राजस्व अर्जित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
समपार क्रमांक 103 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थाई रूप से रहेगा बंद .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने निर्माणाधीन सिविल हॉस्पिटल रतलाम का निरीक्षण कर भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, सिविल सर्जन, सीएमएचओ, निर्माण एजेंसी के अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माँ कालिका की भव्य सवारी एवं मनमोहक झांकियों का रमेश चौयथानी मित्र मंडल एवं सिंधी समाज ने किया स्वागत .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
परिजनों की संवेदनशील पहल से दो लोगों के जीवन में रोशनी की उम्मीद, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सपत्नीक श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शस्त्र पूजन किया। .

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न,संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल,भारतीय रेल के ‘जीरो स्क्रैप अभियान’ के तहत रतलाम मंडल की प्रभावी पहल,समपार क्रमांक 103 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थाई रूप से रहेगा बंद,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"