Skip to main content

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न,संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल,भारतीय रेल के ‘जीरो स्क्रैप अभियान’ के तहत रतलाम मंडल की प्रभावी पहल,समपार क्रमांक 103 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थाई रूप से रहेगा बंद,भव्य आतिषबाजी के साथ रावण दहन,कलेक्टर ने निर्माणाधीन अस्पताल में प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,माँ कालिका की भव्य सवारी एवं मनमोहक झांकियों का रमेश चौयथानी मित्र मंडल एवं सिंधी समाज ने किया स्वागत,कन्हैयालाल सारडा का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल,कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सपत्नीक श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की,विजयादशमी पर पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों एवं चौकियों में हुआ शस्त्र पूजन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

12 नवंबर को प्रारूप और 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने में सहयोग करने की अपील
 |  न्यूज़ डेस्क

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बुधवार को निर्वाचन सदन, भोपाल में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में बैठक की। बैठक में उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम की निर्धारित समय-सारिणी की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों से पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में उप मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव, श्री राजेश यादव, श्री वीरेंद्र सिंह तथा आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी तथा कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में युवा एवं अन्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के उद्देश्य से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रमुख तिथियां

2 नवंबर 2026 तक — मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण।

12 नवंबर 2026 — प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन।

12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक — दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि।

21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर 2026 — विशेष अभियान।

28 दिसंबर 2026 तक — दावे एवं आपत्तियों का निराकरण।

4 जनवरी 2027 — अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

प्रदेश में 5.45 करोड़ से अधिक मतदाता

बैठक में बताया गया कि 21 अक्टूबर 2026 की स्थिति में मध्यप्रदेश की मतदाता सूची में कुल 5 करोड़ 45 लाख 54 हजार 655 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 2 करोड़ 81 लाख 71 हजार 989 पुरुष और 2 करोड़ 63 लाख 81 हजार 740 महिला तथा 926 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से वंचित न रहे।

ख़बरें अभी अभी

रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को यूथ राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मिली जिम्मेदारी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
चालू वित्तीय वर्ष में 15 अक्टूबर तक 5,000 मीट्रिक टन स्क्रैप का विक्रय कर ₹26.96 करोड़ का राजस्व अर्जित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
समपार क्रमांक 103 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थाई रूप से रहेगा बंद .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने निर्माणाधीन सिविल हॉस्पिटल रतलाम का निरीक्षण कर भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, सिविल सर्जन, सीएमएचओ, निर्माण एजेंसी के अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माँ कालिका की भव्य सवारी एवं मनमोहक झांकियों का रमेश चौयथानी मित्र मंडल एवं सिंधी समाज ने किया स्वागत .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
परिजनों की संवेदनशील पहल से दो लोगों के जीवन में रोशनी की उम्मीद, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सपत्नीक श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शस्त्र पूजन किया। .

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न,संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल,भारतीय रेल के ‘जीरो स्क्रैप अभियान’ के तहत रतलाम मंडल की प्रभावी पहल,समपार क्रमांक 103 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थाई रूप से रहेगा बंद,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"