Skip to main content

92 वर्ष की उम्र में रणछोड़ लाल चौहान का निधन, मानव सेवा समिति योगशाला में दी श्रद्धांजलि,सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रतलाम मंडल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सेमिनार आयोजित,मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में किया गया शिकायतों का निराकरण,नागरिकों की खुशी के अनुरूप कार्य करें निगम अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार-प्रहलाद पटेल श्री कालिका माता मेले को सफल बनाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व ठेकेदारो का हुआ सम्मान,प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री श्री काश्यप,कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार,नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया!,सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।,पापांकुशा एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा संकीर्तन,नगर में निरंतर चल रहा है स्वच्छता का कार्य

सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रतलाम मंडल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सेमिनार आयोजित

विभिन्न रेल मंडलों में सामने आए सतर्कता प्रकरणों से सीख लेकर नियमों के पालन एवं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर दिया जोर
 |  न्यूज़ डेस्क

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में दिनांक 17 अगस्त से 16
नवंबर 2026 तक चलाए जा रहे तीन माह के सतर्कता जागरूकता अभियान के
अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं
पारदर्शिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक
कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सेमिनार में पश्चिम रेलवे के प्रधान
कार्यालय से पधारे वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री नरेंद्र ए. पाटिल एवं मंडल
रेल प्रबंधक, रतलाम, श्री अश्वनी कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को
संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न रेल मंडलों में सामने आए सतर्कता
प्रकरणों की जानकारी देते हुए संबंधित मामलों से प्राप्त सीख पर प्रकाश
डाला गया। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रकरणों से सबक लेकर अपनी कार्यप्रणाली
में आवश्यक सुधार करना तथा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पूर्ण
पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों में
सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा किसी भी
प्रकार की अनियमितता से बचने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, नैतिक मूल्यों
को अपनाने और सतर्कता के प्रति जागरूक रहकर संगठन में विश्वास एवं
कार्यकुशलता को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रतलाम मंडल में “सत्यनिष्ठा से
समृद्धि” विषय पर रेल कर्मचारियों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता तथा
रेलवे स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी
किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों
में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता तथा नैतिक मूल्यों के प्रति
जागरूकता बढ़ाना था।

कविता पाठ प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के
माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों के महत्व को
प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं में प्रथम स्थान
पर श्री दर्पण चौहान, सामान्य सहायक, मंडल कार्यालय, रतलाम; द्वितीय
स्थान पर श्रीमती उदय कुँवर पँवार, गोपनीय सहायक, वरिष्ठ मंडल संरक्षा
अधिकारी तथा तृतीय स्थान पर श्री भगवान दास राठौर, सहायक मंडल इंजीनियर,
रतलाम रहे।

इसी क्रम में पश्चिम रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम के
विद्यार्थियों के लिए आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर
कुमारी अनामिका केतवास, कक्षा 10-B; द्वितीय स्थान पर कुमारी दिव्या
व्यास, कक्षा 9-A तथा तृतीय स्थान पर कुमारी अवनी मुखिया, कक्षा 12-C
रहीं।

इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री सुमित हंसराजानी, सहायक सतर्कता
अधिकारी श्री संदीप भंडारे, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री अक्षय
कुमार तथा मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) श्री सोमनाथ गायकवाड़ सहित
मंडल के सभी शाखा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेमिनार में सतर्कता संबंधी प्रकरणों से सीख लेकर भविष्य में त्रुटियों
एवं अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने तथा कार्यस्थल पर ईमानदारी,
पारदर्शिता एवं जवाबदेही की संस्कृति को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

यह आयोजन सतर्कता जागरूकता अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप अधिकारियों,
कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक और
प्रतिबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मानव सेवा समिति योगशाला, कॉलेज रोड पर योगशाला के पुराने सदस्य एवं समाजसेवी श्री रणछोड़ लाल चौहान के 92 वर्ष की उम्र में निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विभिन्न रेल मंडलों में सामने आए सतर्कता प्रकरणों से सीख लेकर नियमों के पालन एवं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर दिया जोर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नागरिकों की खुशी के अनुरूप कार्य करें निगम अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार-प्रहलाद पटेल श्री कालिका माता मेले को सफल बनाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व ठेकेदारो का हुआ सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर किया सम्मान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के तत्वावधान में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को जवाहर नगर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में गरबा रास का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भजनों पर महिलाओं ने किया गरबा रास, श्रीकृष्ण-अर्जुन का मनोहारी श्रृंगार रहा आकर्षण का केंद्र रतलाम। गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर में गुरुवार को पापांकुशा एकादशी के अवसर पर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार प्रतिदिन किये जा रहे सफाई व्यवस्था के निरीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम यात्रियों से प्राप्त किए गए स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं संबंधी सुझाव, स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर .

92 वर्ष की उम्र में रणछोड़ लाल चौहान का निधन, मानव सेवा समिति योगशाला में दी श्रद्धांजलि,सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रतलाम मंडल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सेमिनार आयोजित,मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में किया गया शिकायतों का निराकरण,नागरिकों की खुशी के अनुरूप कार्य करें निगम अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार-प्रहलाद पटेल श्री कालिका माता मेले को सफल बनाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व ठेकेदारो का हुआ सम्मान,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"