Skip to main content

प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री श्री काश्यप,कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार,नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया!,सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।,पापांकुशा एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा संकीर्तन,नगर में निरंतर चल रहा है स्वच्छता का कार्य,रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम,वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी, श्रीमती निर्मला देवी ने लिया देहदान का संकल्प दादी से प्रेरित होकर पोती कीर्ति तोमर ने भी लिया देहदान का संकल्प,श्री गुरु तेग बहादुर अकादमी के छात्र शैक्षणिक यात्रा पर केरल रवाना,विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम

रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम यात्रियों से प्राप्त किए गए स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं संबंधी सुझाव, स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम
यात्रियों से प्राप्त किए गए स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं संबंधी सुझाव,
स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

रतलाम, 22 अक्टूबर। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं
में निरंतर सुधार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों के
सुझावों को रेलवे की कार्यप्रणाली में शामिल करने के उद्देश्य से मंडल के
सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यात्रियों से
सीधे संवाद कर स्टेशन की साफ-सफाई, उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं
व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और उन्हें स्वच्छता बनाए
रखने के लिए प्रेरित किया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन कार्यक्रमों के तहत मंडल रेल प्रबंधक
श्री अश्वनी कुमार ने इंदौर, सनावद एवं ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशनों पर
यात्रियों से संवाद किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री अक्षय
कुमार ने उज्जैन, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज एवं लक्ष्मीबाई नगर स्टेशनों पर
तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री कुंजीलाल मीना ने मक्सी स्टेशन
पर यात्रियों से चर्चा की। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने
रतलाम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने चित्तौड़गढ़, वरिष्ठ मंडल
यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) ने सीहोर, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक ने दाहोद,
वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक ने मंदसौर एवं नीमच, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा
आयुक्त ने नागदा, मंडल इंजीनियर (पश्चिम) ने मेघनगर, जनसंपर्क अधिकारी ने
देवास, वरिष्ठ मंडल मुख्य विद्युत इंजीनियर (इंदौर) ने डॉ. अम्बेडकर नगर
तथा सहायक मंडल चिकित्सा अधीक्षक ने शुजालपुर स्टेशन पर यात्रियों से
संवाद किया। मंडल के अन्य स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर एवं संबंधित रेल
कर्मचारियों द्वारा भी यात्रियों से चर्चा कर उनका फीडबैक लिया गया।

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म,
प्रतीक्षालय एवं अन्य यात्री सुविधा क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के
महत्व से अवगत कराया गया। यात्रियों से सफाई व्यवस्था एवं उपलब्ध
सुविधाओं के संबंध में उनके अनुभव, अपेक्षाओं और सुझावों की जानकारी ली
गई। साथ ही, उनसे कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने, स्टेशन परिसर को
स्वच्छ रखने तथा अन्य यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की
अपील की गई। इस दौरान बताया गया कि स्वच्छ स्टेशन बनाए रखने के लिए रेलवे
प्रशासन के प्रयासों के साथ यात्रियों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने इंदौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों
से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए तथा सफाई कर्मचारियों से चर्चा कर
उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान यात्रियों ने इंदौर स्टेशन की
स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए सफाई के क्षेत्र में किए जा
रहे कार्यों की प्रशंसा की।

रेल जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की अपेक्षाओं एवं
सुझावों को समझकर रेलवे की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करना, स्वच्छता
के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा यात्रियों और रेलवे प्रशासन
के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल
यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने
के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के तत्वावधान में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को जवाहर नगर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में गरबा रास का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भजनों पर महिलाओं ने किया गरबा रास, श्रीकृष्ण-अर्जुन का मनोहारी श्रृंगार रहा आकर्षण का केंद्र रतलाम। गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर में गुरुवार को पापांकुशा एकादशी के अवसर पर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार प्रतिदिन किये जा रहे सफाई व्यवस्था के निरीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम यात्रियों से प्राप्त किए गए स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं संबंधी सुझाव, स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी, श्रीमती निर्मला देवी ने लिया देहदान का संकल्प दादी से प्रेरित होकर पोती कीर्ति तोमर ने भी लिया देहदान का संकल्प .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को यूथ राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मिली जिम्मेदारी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
चालू वित्तीय वर्ष में 15 अक्टूबर तक 5,000 मीट्रिक टन स्क्रैप का विक्रय कर ₹26.96 करोड़ का राजस्व अर्जित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
समपार क्रमांक 103 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थाई रूप से रहेगा बंद .

प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री श्री काश्यप,कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार,नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया!,सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।,पापांकुशा एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा संकीर्तन,नगर में निरंतर चल रहा है स्वच्छता का कार्य,रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम,वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी, श्रीमती निर्मला देवी ने लिया देहदान का संकल्प दादी से प्रेरित होकर पोती कीर्ति तोमर ने भी लिया देहदान का संकल्प,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण