- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया!
नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया!
विमोचन कार्यक्रम कालिका माता सेवा मंडल के सचिव हरीश कुमार बिंदल,कोषाध्यक्ष पूरनमल अग्रवाल,संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी पदाधिकारी अजय चौहान,अरुण शर्मा,शरद चतुर्वेदी,राजेन्द्र शर्मा,समाजसेवी चैतन्य शर्मा,मोहनलाल कसेरा, प्रमोद चतुर्वेदी आदि के हाथों संपन्न हुआ!
प्रतियोगिता के बारे मै जानकारी देते हुऐ संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आमजन ओर नई पीढ़ी को देश के पवित्र धार्मिक स्थलों की जानकारी से अवगत कराना ओर अपनी अति प्राचीन संस्कृति के प्रति रूचि उत्पन्न करना है!
प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है जो दिनांक 19 अक्टूबर (महानवमी ) से दिनांक 26 अक्टूबर तक खुली रहेगी!
प्रतियोगिता के 21प्रथम विजेताओं को मातारानी सम्मान एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेगे!
विजेता अधिक होने पर लकी ड्रा निकाला जायेगा!
जो भी व्यक्ति प्रतियोगिता मै भाग लेना चाहता है उसे प्रतियोगिता के पोस्टर पर दिए QR CODE को स्केन करना होगा!
उक्त विमोचन कार्यक्रम पवित्र कालिका माता प्रांगण में संपन्न हुआ!
संस्था परामर्शदाता डॉ सुलोचना शर्मा,डॉ गोपाल मजावादिया, श्रीमती नीलिमा छविसिंह, श्रीमती किरण उपाध्याय, सिमरणजीत,सौम्या भावसार,मोहित शर्मा,शीतल पांचाल,महेश ओझा,मनोज भावसार आदि ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या मै भाग लेने कि अपील की है l
शरद चतुर्वेदी
(प्रचार सचिव ) मोबाइल नंबर 9425355585
















