Skip to main content

प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री श्री काश्यप,कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार,नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया!,सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।,पापांकुशा एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा संकीर्तन,नगर में निरंतर चल रहा है स्वच्छता का कार्य,रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम,वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी, श्रीमती निर्मला देवी ने लिया देहदान का संकल्प दादी से प्रेरित होकर पोती कीर्ति तोमर ने भी लिया देहदान का संकल्प,श्री गुरु तेग बहादुर अकादमी के छात्र शैक्षणिक यात्रा पर केरल रवाना,विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के तत्वावधान में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को जवाहर नगर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में गरबा रास का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के तत्वावधान में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को जवाहर नगर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में गरबा रास का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गरबा नृत्य के माध्यम से माता रानी की आराधना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ नवदुर्गा माता की पूजा-अर्चना एवं स्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन गायिका श्रीमती अर्चना शर्मा एवं श्रीमती नूतन भट्ट ने माता रानी की मनमोहक स्तुतियों एवं गरबा गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक गरबा एवं नृत्य में भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में संरक्षक श्रीमती अनीता दवे एवं श्रीमती यमुना राजपूरोहित की गरिमामयी उपस्थितिमे माता रानी की पूजन अर्चना कर गरबा रास का शुभारंभ किया । साथ ही विभिन्न उपजातीय ब्राह्मण समाजों की महिला अध्यक्षों ने भी सहभागिता की। इनमें श्रीमती कविता राजपुरोहित (राजपुरोहित समाज), श्रीमती नमिता शुक्ला (मोढ़ ब्राह्मण समाज), श्रीमती राधा व्यास (पारीक ब्राह्मण समाज), श्रीमती नीता शर्मा (औदीच्य ब्राह्मण समाज) एवं श्रीमती रक्षा मिश्रा (कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज) प्रमुख रूप से शामिल रहीं। श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती रजनी उपाध्याय, श्रीमती रीता जोशी, श्रीमती मधुलिका द्विवेदी, श्रीमती संतोष जोशी, श्रीमती बबीता नगर, सुश्री कविता व्यास, श्रीमती सुधा पाराशर, श्रीमती सपना दुबे श्रीमती विजया शर्मा श्रीमती अलका आदी की उपस्थिति में

महिला एकता एवं समाजसेवा का संदेश

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर समाज कि एकता का संदेश दिया तथा सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाजहित, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक गतिविधियों में सभी बहनों से निरंतर सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।

महिला मंडल की सचिव श्रीमती कविता राजपुरोहित ने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों एवं महिला मंडल की सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने संगठन की एकता सक्रियता एवं समाजसेवा के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

करवा चौथ उद्यापन का भव्य आयोजन 29 अक्टूबर को

कार्यक्रम के दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ उद्यापन का भव्य एवं विशेष आयोजन श्री सज्जन ब्राह्मण बोर्डिंग में आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी ने सभी बहनों को आयोजन की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर इसे सफल एवं यादगार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन महिलाओं को आपस में जोड़ने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं।

आयोजन समिति का सराहनीय योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति की बहनों ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया। समिति में श्रीमती राधा व्यास, श्रीमती दीप्ति दवे, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती रितु रावल, श्रीमती दिव्यांशी शर्मा, श्रीमती कविता राजपूत, श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती विमला उपाध्याय, श्रीमती किरण उपाध्याय, सुश्री सरोज ओझा एवं श्रीमती किरण पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिला मिलन समारोह के अंतर्गत आयोजित लकी ड्रॉ में श्रीमती सपना दुबे, श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती अनुराधा देवे, श्रीमती उषा त्रिपाठी, श्रीमती खुशबू रावल, श्रीमती वर्षा शर्मा, श्रीमती मनाली शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती दिव्या बैरागी, श्रीमती मिथलेश शर्मा एवं श्रीमती इंदिरा पाठक विजेता रहीं।

आयोजन में महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा के साथ श्रीमती रानू त्रिवेदी एवं श्रीमती पूजा दवे ने राशि संग्रह में विशेष सहयोग प्रदान किया।

आभार एवं समापन

कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावी संचालन श्रीमती किरण उपाध्याय ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार स्नेह, सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल का यह गरबा रास आयोजन भक्ति, उमंग, आपसी प्रेम, महिला एकता एवं सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश देते हुए यादगार बन गया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के तत्वावधान में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को जवाहर नगर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में गरबा रास का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भजनों पर महिलाओं ने किया गरबा रास, श्रीकृष्ण-अर्जुन का मनोहारी श्रृंगार रहा आकर्षण का केंद्र रतलाम। गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर में गुरुवार को पापांकुशा एकादशी के अवसर पर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार प्रतिदिन किये जा रहे सफाई व्यवस्था के निरीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम यात्रियों से प्राप्त किए गए स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं संबंधी सुझाव, स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी, श्रीमती निर्मला देवी ने लिया देहदान का संकल्प दादी से प्रेरित होकर पोती कीर्ति तोमर ने भी लिया देहदान का संकल्प .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को यूथ राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मिली जिम्मेदारी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
चालू वित्तीय वर्ष में 15 अक्टूबर तक 5,000 मीट्रिक टन स्क्रैप का विक्रय कर ₹26.96 करोड़ का राजस्व अर्जित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
समपार क्रमांक 103 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थाई रूप से रहेगा बंद .

प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री श्री काश्यप,कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार,नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया!,सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।,पापांकुशा एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा संकीर्तन,नगर में निरंतर चल रहा है स्वच्छता का कार्य,रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम,वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी, श्रीमती निर्मला देवी ने लिया देहदान का संकल्प दादी से प्रेरित होकर पोती कीर्ति तोमर ने भी लिया देहदान का संकल्प,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण