- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार
कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ
गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा बुधवार को जिला चिकित्सालय रतलाम का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन कक्ष के पास बने आईसीयू में मरीज को भरती रखकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं पुनः प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया था।
सिविल सर्जन डॉ एपी सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम के आईसीयू और सीसीयू में मई 2026 से विद्युत संबंधी गंभीर खराबी के कारण 13 बेड पर आई सी यू की सेवाएं बाधित हुई थी। अब आईसीयू एवं सीसीयू के पूरे परिसर में सभी बेड पर हृदय रोग के गंभीर मरीजों के लिए सभी प्रकार की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विधिवत प्रारंभ कर दी गई है। तथा मरीजों को भर्ती करके उचित उपचार किया जा रहा है।
















