Skip to main content

92 वर्ष की उम्र में रणछोड़ लाल चौहान का निधन, मानव सेवा समिति योगशाला में दी श्रद्धांजलि,सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रतलाम मंडल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सेमिनार आयोजित,मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में किया गया शिकायतों का निराकरण,नागरिकों की खुशी के अनुरूप कार्य करें निगम अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार-प्रहलाद पटेल श्री कालिका माता मेले को सफल बनाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व ठेकेदारो का हुआ सम्मान,प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री श्री काश्यप,कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार,नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया!,सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।,पापांकुशा एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा संकीर्तन,नगर में निरंतर चल रहा है स्वच्छता का कार्य

92 वर्ष की उम्र में रणछोड़ लाल चौहान का निधन, मानव सेवा समिति योगशाला में दी श्रद्धांजलि

मानव सेवा समिति योगशाला, कॉलेज रोड पर योगशाला के पुराने सदस्य एवं समाजसेवी श्री रणछोड़ लाल चौहान के 92 वर्ष की उम्र में निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। मानव सेवा समिति योगशाला, कॉलेज रोड पर योगशाला के पुराने सदस्य एवं समाजसेवी श्री रणछोड़ लाल चौहान के 92 वर्ष की उम्र में निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने स्वर्गीय चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान और सेवाभावी व्यक्तित्व का स्मरण किया।
योगशाला के संचालक दिनेश वाघेला ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वर्गीय रणछोड़लाल चौहान के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चौहान साहब बीएसएनएल में सीनियर सब-डिवीजन इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई और जीवन भर समाज एवं समाज जनों की हर संभव सहायता की।
राठौड तेली समाज के लिए उनके योगदान को याद करते हुए बताया गया कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन भी संपन्न हुए। उन्होंने समाज के मंदिर एवं धर्मशाला के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा समाज के उत्थान और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहे। उनके सामाजिक कार्य और सहयोग की भावना सदैव स्मरणीय रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा में योग गुरु रामबाबू यादव, हरीश पाहुजा, अशोक तिवारी, बाबूलाल सिसोदिया, सुभाष चौहान, नारायण पाटीदार सहित मानव सेवा समिति योगशाला के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मानव सेवा समिति योगशाला, कॉलेज रोड पर योगशाला के पुराने सदस्य एवं समाजसेवी श्री रणछोड़ लाल चौहान के 92 वर्ष की उम्र में निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विभिन्न रेल मंडलों में सामने आए सतर्कता प्रकरणों से सीख लेकर नियमों के पालन एवं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर दिया जोर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नागरिकों की खुशी के अनुरूप कार्य करें निगम अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार-प्रहलाद पटेल श्री कालिका माता मेले को सफल बनाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व ठेकेदारो का हुआ सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर किया सम्मान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के तत्वावधान में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को जवाहर नगर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में गरबा रास का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भजनों पर महिलाओं ने किया गरबा रास, श्रीकृष्ण-अर्जुन का मनोहारी श्रृंगार रहा आकर्षण का केंद्र रतलाम। गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर में गुरुवार को पापांकुशा एकादशी के अवसर पर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार प्रतिदिन किये जा रहे सफाई व्यवस्था के निरीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम यात्रियों से प्राप्त किए गए स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं संबंधी सुझाव, स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर .

92 वर्ष की उम्र में रणछोड़ लाल चौहान का निधन, मानव सेवा समिति योगशाला में दी श्रद्धांजलि,सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रतलाम मंडल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सेमिनार आयोजित,मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में किया गया शिकायतों का निराकरण,नागरिकों की खुशी के अनुरूप कार्य करें निगम अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार-प्रहलाद पटेल श्री कालिका माता मेले को सफल बनाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व ठेकेदारो का हुआ सम्मान,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"