Skip to main content

पीएमएफएमई योजना से मिला संबल, श्री संदीप राठौर ने स्थापित की पशु आहार यूनिट, अब 5 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर,रोटरी क्लब रतलाम द्वारा साइबर अपराध जागरूकता सेमिनार का आयोजन,92 वर्ष की उम्र में रणछोड़ लाल चौहान का निधन, मानव सेवा समिति योगशाला में दी श्रद्धांजलि,सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रतलाम मंडल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सेमिनार आयोजित,मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में किया गया शिकायतों का निराकरण,नागरिकों की खुशी के अनुरूप कार्य करें निगम अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार-प्रहलाद पटेल श्री कालिका माता मेले को सफल बनाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व ठेकेदारो का हुआ सम्मान,प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री श्री काश्यप,कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार,नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया!,सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रोटरी क्लब रतलाम द्वारा साइबर अपराध जागरूकता सेमिनार का आयोजन

रोटरी क्लब रतलाम द्वारा रोटरी इंटरनेशनल के सेवा संकल्प “Create Lasting Impact” के अंतर्गत नाहर ग्लोबल स्कूल, सागोद रोड, रतलाम में विद्यार्थियों के लिए *“साइबर अपराध जागरूकता अभियान”* विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रोटरी क्लब रतलाम द्वारा रोटरी इंटरनेशनल के सेवा संकल्प “Create Lasting Impact” के अंतर्गत नाहर ग्लोबल स्कूल, सागोद रोड, रतलाम में विद्यार्थियों के लिए *“साइबर अपराध जागरूकता अभियान”* विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल भविष्य के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के महत्व, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। मध्य प्रदेश पुलिस की साइबर सेल, रतलाम की टीम से एसआई जीवन बारिया, साइबर कॉप विपुल भावसार एवं साइबर कॉप एम. व्यास ने भी स्कूल के तकरीबन 200 विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा साइबर अपराध होने पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब रतलाम के अध्यक्ष रोटे. अमरपाल सिंह वाधवा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सतर्क, जिम्मेदार एवं सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में नाहर ग्लोबल स्कूल के श्री रवि नाहर एवं श्रीमती अनीता नाहर सहित श्री रेवंत नाहर विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोटरी क्लब के वरिष्ठ एवं अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब की ओर से मुख्य अतिथि श्री विवेक कुमार लाल एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के मानद सचिव रोटे. आशीष राठी ने सभी अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, पुलिस विभाग की टीम एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पीएमएफएमई योजना से मिला संबल, श्री संदीप राठौर ने स्थापित की पशु आहार यूनिट, अब 5 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर 30 लाख रुपये का ऋण और 10 लाख रुपये की सब्सिडी से शुरू किया व्यवसाय, 10 लोगों को मिल रहा रोजगार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रोटरी क्लब रतलाम द्वारा रोटरी इंटरनेशनल के सेवा संकल्प “Create Lasting Impact” के अंतर्गत नाहर ग्लोबल स्कूल, सागोद रोड, रतलाम में विद्यार्थियों के लिए *“साइबर अपराध जागरूकता अभियान”* विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मानव सेवा समिति योगशाला, कॉलेज रोड पर योगशाला के पुराने सदस्य एवं समाजसेवी श्री रणछोड़ लाल चौहान के 92 वर्ष की उम्र में निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विभिन्न रेल मंडलों में सामने आए सतर्कता प्रकरणों से सीख लेकर नियमों के पालन एवं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर दिया जोर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नागरिकों की खुशी के अनुरूप कार्य करें निगम अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार-प्रहलाद पटेल श्री कालिका माता मेले को सफल बनाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व ठेकेदारो का हुआ सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर किया सम्मान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के तत्वावधान में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को जवाहर नगर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में गरबा रास का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भजनों पर महिलाओं ने किया गरबा रास, श्रीकृष्ण-अर्जुन का मनोहारी श्रृंगार रहा आकर्षण का केंद्र रतलाम। गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर में गुरुवार को पापांकुशा एकादशी के अवसर पर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। .