- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न, विभिन्न ब्राह्मण समाजों की महिला अध्यक्षों का किया सम्मान
रतलाम। न्यू रोड स्थित ब्राह्मण बोर्डिंग स्कूल में शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल, रतलाम द्वारा करवा चौथ व्रत उद्यापन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। धार्मिक परंपराओं, सामाजिक समरसता और मातृशक्ति के उत्साह से परिपूर्ण इस समारोह में 21 दंपतियों ने सहभागिता की। आयोजन का विशेष आकर्षण उद्यापन करने वाली महिलाओं का अपने जीवनसाथी के साथ रैंप वॉक रहा, जिसने समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां करवा चौथ की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुआ। पंडित अरविंद परसाई ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजन एवं हवन संपन्न करवाया। महिला मंडल की संरक्षक अनीता दवे एवं यमुना राजपुरोहित ने भगवान को पुष्पमाला अर्पित कर मंगलमय आयोजन की कामना की।
सर्व ब्राह्मण महासभा के संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि समारोह में महासभा के संरक्षक राजेश दवे, पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित, प्रमिला अमर सारस्वत, रजनी प्रवीण उपाध्याय, पारीक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नवीन व्यास, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्याम उपाध्याय, परशुराम युवा मंच के संयोजक हितेश कामरेट, स्नेहल उपाध्याय, गौरव त्रिपाठी एवं कौशल किशोर द्विवेदी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विभिन्न ब्राह्मण समाजों की महिला अध्यक्षों का सम्मान
समारोह में सर्व ब्राह्मण समाज की विभिन्न उपजातियों की महिला अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों का महिला मंडल की ओर से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी, सचिव कविता राजपुरोहित एवं कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर पारीक ब्राह्मण समाज की राधा व्यास, मोड़ ब्राह्मण समाज की नमिता शुक्ला, नार्मदीय ब्राह्मण समाज की भावना शर्मा, नगर ब्राह्मण समाज की मीनाक्षी रावल, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की रक्षा मिश्रा, राजपुरोहित ब्राह्मण समाज की कविता राजपुरोहित, चौबीस ब्राह्मण समाज की शशि राजावत, श्रीमाली ब्राह्मण समाज की रजनी व्यास, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज की कविता कुलकर्णी एवं कांता छंगानी सहित अन्य समाजों की प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। यह आयोजन विभिन्न ब्राह्मण समाजों के बीच आपसी समन्वय, एकता और महिला नेतृत्व के सम्मान का प्रतीक बना।
दांपत्य प्रेम और समर्पण का संदेश देता रैंप वॉक
समारोह का मुख्य आकर्षण 21 दंपतियों का रैंप वॉक रहा। महिला मंडल अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी ने करवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उद्यापन करने वाली महिलाओं को अपने जीवनसाथी के साथ रैंप वॉक के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि करवा चौथ प्रेम, विश्वास, समर्पण और दांपत्य जीवन की मधुरता का प्रतीक है। इसी भावना को उत्सव के रूप में अभिव्यक्त करने के लिए पहली बार इस प्रकार की पहल की गई। दंपतियों ने उत्साहपूर्वक रैंप वॉक में भाग लिया और उपस्थित समाजजनों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
महिला मंडल की कार्यकारिणी का रहा सराहनीय योगदान
आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल की संरक्षक अनीता दवे एवं यमुना राजपुरोहित, अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी, सचिव कविता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा, सह कोषाध्यक्ष पूजा देवे, सह सचिव संतोष जोशी, उपाध्यक्ष भावना शर्मा एवं रजनी उपाध्याय, महामंत्री सपना दुबे, संगठन मंत्री मधु द्विवेदी एवं मोना शर्मा, संगीत प्रकोष्ठ से अर्चना शर्मा एवं नूतन भट्ट तथा मीडिया प्रभारी रीता जोशी का विशेष योगदान रहा।
इसके अतिरिक्त सक्रिय सदस्यों मंगला शर्मा, सुनीता तिवारी, रेखा शर्मा, दीप्ति दवे, नीता पंडित, बबीता नागर, विजया शर्मा, कविता व्यास एवं ज्योति शर्मा सहित समस्त सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
समारोह में 21 उद्यापन करने वाली मातृ शक्तियों में सपना दुबे, रेखा पुरोहित, मीनाक्षी पुरोहित, नेहा शर्मा, कृष्णा शर्मा, तारा शर्मा, प्रियंका शर्मा, भारती व्यास, पिंकी शर्मा, अनीता शर्मा, शिवानी शर्मा, इंदु शर्मा, विमला उपाध्याय, निहारिका उपाध्याय, ज्योति उपाध्याय, संगीता उपाध्याय, साक्षी उपाध्याय, सुषमा वशिष्ठ, सविता पांडे, मीना शर्मा एवं पूजा त्रिवेदी शामिल रहीं।
अंत में महिला मंडल की ओर से सभी अतिथियों, समाजजनों एवं आयोजन में सहभागी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक एकता को समर्पित यह आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।




















