Skip to main content

जिला स्तरीय जन विश्वास शिविर में जनसुनवाई के साथ हुआ उद्यमी संवाद,सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न, विभिन्न ब्राह्मण समाजों की महिला अध्यक्षों का किया सम्मान,जीतो चेप्टर रतलाम में निर्मल लुनिया चेयरमेन और जयंत जैन चीफ सेक्रेटरी बने,श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित गणमान्यजन ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित,इंदौर - मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि,रेल यात्रा के दौरान पटाखे एवं ज्वलनशील सामान के साथ यात्र न करें,पंजाबी समाज महिला विकास समिति ने मनाया करवा चौथ पर्व,व्हाइट कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की यात्रा में आगे बढ़े नवप्रवेशित विद्यार्थी,खेत बचाओ अभियान के तहत ग्राम सुजापुर में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित,तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय रतलाम को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया

जिला स्तरीय जन विश्वास शिविर में जनसुनवाई के साथ हुआ उद्यमी संवाद

आगामी 5 से 10 वर्षों में रतलाम जिला आर्थिक रूप से उल्लेखनीय प्रगति करेगा : कलेक्टर श्री कटेसरिया आगामी 3 वर्षों में रतलाम जिले में 40 से 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित
 |  न्यूज़ डेस्क

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन नगर पालिक निगम परिसर में किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, नगर निगम महापौर श्री प्रहलाद पटेल, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, निगम आयुक्त श्री अनिल भाना सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा जनसुनवाई के माध्यम से उनके निराकरण की पहल की गई। इसके साथ ही उद्यमी संवाद आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय उद्यमियों ने अपने व्यवसाय एवं औद्योगिक गतिविधियों के अनुभव साझा किए। उद्यमी श्री उदय मेहता ने एसडीपी पाइप निर्माण के अपने उद्यम की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य में शासन से अच्छा सहयोग मिला है। उद्यमी श्री प्रखर खंडेलवाल, श्री विपुल एवं श्री विक्रम पवार ने भी अपने-अपने उद्यमों के बारे में जानकारी दी।

शिविर में मंच से हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना एवं पेंशन योजना के हितलाभ भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटेसरिया ने कहा कि आगामी 5 से 10 वर्षों में रतलाम जिला आर्थिक रूप से उल्लेखनीय प्रगति करेगा। अगले तीन वर्षों में जिले में 40 से 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित है, जिससे रतलाम के विकास को नई गति मिलेगी और जिले की तस्वीर बदलने वाली है। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ जिले की उद्यानिकी फसलों को भी मिल रहा है। अब यहां की उद्यानिकी उपज सीधे मुंबई और दिल्ली तक आसानी से पहुंच रही है। रतलाम जिले में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं।

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर लाभ लें तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि सरकार आपके द्वार की अवधारणा के तहत शासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है। प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले ये शिविर विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं।

आरडीए अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि शासन की योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। आमजन एक-दूसरे को योजनाओं की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ प्राप्त कर सकें।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आगामी 5 से 10 वर्षों में रतलाम जिला आर्थिक रूप से उल्लेखनीय प्रगति करेगा : कलेक्टर श्री कटेसरिया आगामी 3 वर्षों में रतलाम जिले में 40 से 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
करवा चौथ उद्यापन समारोह में 21 दंपतियों ने किया रैंप वॉक सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न, विभिन्न ब्राह्मण समाजों की महिला अध्यक्षों का किया सम्मान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) रतलाम चेप्टर की आगामी दो वर्षों की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया है। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित गणमान्यजन ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल की यात्रियों से अपील — पटाखे, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ लेकर न करें रेल यात्रा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पंजाबी समाज महिला विकास समिति रतलाम द्वारा प्रत्येक वर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी कल्याणी माता मंदिर, पंजाबी समाज, छत्री पुल पर करवाचौथ पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
व्हाइट कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की यात्रा में आगे बढ़े नवप्रवेशित विद्यार्थी डॉ. अनिता मूथा के मुख्य आतिथ्य में .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय रतलाम को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया .