- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रतलाम। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 11 बजे अलकापुरी चौराहा स्थित भारत माता उद्यान में कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान 'इंदिरा गांधी अमर रहें' और 'सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें' के उद्घोष के साथ उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इसके पश्चात मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं एवं पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में वाहन रैली निकाली गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रव्यापी 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली के समर्थन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजन वाहन रैली में शामिल हुए।इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, आशा रावत, वहीद शेरानी, कमरुद्दीन कचवाया, सलीम बागवान, मंसूर अली पटौदी, सुजीत उपाध्याय, रजनीकांत व्यास, इक्का बैलूत, प्रदीप राठौड़, अमर सिंह शेखावत, रामचंद्र धाकड़, विजय उपाध्याय, बसंत पड्या, रवि वर्मा, कुसुम चाहर, वंदना पुरोहित, राधा प्रजापत, शांतु गवली, मेहमूद शेरानी, अनिल पुरोहित, जोएब आरिफ, राजकुमार लाला, ओम त्रिपाठी, श्रीनिवास जाधव, मुकेश कोठारी, सुनील महावर, शाकिर खान, लालू स्टीफन, डॉ. मुस्तफा, राजेश प्रजापत, रमेश पोरवाल, हरविंदर सिंह, इक्का चौधरी, हसन अली, आर्यन खान, मकबूल कुरैशी एवं उदित मुणत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजीव रावत ने किया तथा आभार हितेश पेमाल ने माना। उक्त जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने दी।





















