Skip to main content

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष: 71 वर्षों का गौरवशाली सफर, हर नागरिक को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई,सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस,प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोज,मरीजों की सेवा और जन जागरूकता आवश्यक- श्री गोविंद काकानी,धनतेरस पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया लक्ष्मी मंदिर का निरीक्षण,राष्ट्रीय एकता दिवस पर रतलाम मंडल में एकता शपथ समारोह एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन,माता के अभाव को कोई पूरा नहीं कर सकता- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर,संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह।,जिला स्तरीय जन विश्वास शिविर में जनसुनवाई के साथ हुआ उद्यमी संवाद,सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न, विभिन्न ब्राह्मण समाजों की महिला अध्यक्षों का किया सम्मान

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रतलाम मंडल में एकता शपथ समारोह एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में एकता शपथ समारोह एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में एकता शपथ समारोह एवं ‘रन फॉर
यूनिटी’ का आयोजन किया गया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री
अश्वनी कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए
अतुलनीय योगदान एवं देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी
महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं
कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश
की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई।
इसके पश्चात उन्होंने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सभी शाखाधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल के जवान, रेलवे खिलाड़ी, भारत स्काउट्स
एवं गाइड्स के सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने
उत्साहपूर्वक एकता दौड़ में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं
आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

इस आयोजन के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों एवं विचारों को
जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्र की एकता,
अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पण एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को
और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आज 1 नवंम्बर 2026 को 'देश का दिल' कहा जाने वाला मध्य प्रदेश अपना 71वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और उमंग के साथ मना रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया के संबंध में सीएमई संपन्न नई पीढ़ी में बीमारी के संचरण को रोकना एकमात्र उपाय- डॉ स्वाति पटेल जैन, इंदौर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
धनतेरस पर्व के दृष्टिगत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने माणक चौक स्थित श्री लक्ष्मीजी मंदिर का निरीक्षण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में एकता शपथ समारोह एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण नगर महिला सभा रतलाम द्वारा सुमंगल गार्डन में भव्य संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आगामी 5 से 10 वर्षों में रतलाम जिला आर्थिक रूप से उल्लेखनीय प्रगति करेगा : कलेक्टर श्री कटेसरिया आगामी 3 वर्षों में रतलाम जिले में 40 से 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
करवा चौथ उद्यापन समारोह में 21 दंपतियों ने किया रैंप वॉक सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न, विभिन्न ब्राह्मण समाजों की महिला अध्यक्षों का किया सम्मान .