- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
यात्रियों को राहत: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कल से, रतलाम व नागदा में रहेगा ठहराव
रतलाम, 17 नवंबर। शीतकालीन त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद और गोरखपुर के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। विशेष किराये पर चलने वाली यह ट्रेन रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मालवा क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 09439 अहमदाबाद-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 18 नवंबर से प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से रात 01:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बुधवार सुबह 06:50 बजे रतलाम पहुंचेगी (07:00 बजे प्रस्थान) और 07:48 बजे नागदा (07:50 बजे प्रस्थान) होते हुए अगले दिन सुबह 06:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 09440 गोरखपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 19 नवंबर से प्रत्येक गुरुवार को गोरखपुर से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी। यह शुक्रवार सुबह 06:50 बजे नागदा (06:52 बजे प्रस्थान) और 07:40 बजे रतलाम (07:50 बजे प्रस्थान) होते हुए उसी दिन दोपहर 14:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और वास्तविक स्थिति की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट (www.enquiry.indianrail.gov.in) या 'RailOne' ऐप के माध्यम से अवश्य कर लें।













