- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति के दीप मिलन समारोह में श्रद्धांलुओं से आंवला नवमी परिक्रमा मे भाग लेने का आव्हान पं. संजय ओझा को भूदेव आचार्य पद का दायित्व सौंपा, 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक होगा 73वां महारुद्र यज्ञ
रतलाम। श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा दीप मिलन समारोह का आयोजन श्री हनुमान बाग मंदिर, अमृतसागर तालाब परिसर में किया गया। समारोह में समिति के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित समस्त भूदेवों, सहयोगी सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं महिला सदस्यों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर त्रिवेणी तट पऱ आगामी महारुद्र यज्ञ के आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व आचार्य स्वर्गीय श्री दुर्गाशंकर जी ओझा के निधन से रिक्त हुए भूदेव आचार्य पद पर पं. श्री संजय जी ओझा की नियुक्ति की घोषणा की गई। समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री कोमलसिंह राठौड़ ने उपस्थित समाजजनों एवं सदस्यों के बीच हर्षोल्लास के साथ समिति द्वारा उनके मनोनयन की घोषणा की। उपस्थित भूदेवों एवं सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए पं. संजय जी ओझा का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया तथा उन्हें नवीन दायित्व की शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर पं. संजय ओझा ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी महारुद्र यज्ञ को परंपरानुसार, सुचारु एवं शास्त्रसम्मत धार्मिक विधि-विधान से संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में आगामी 73 वें महारुद्र यज्ञ के आयोजन की तिथि की भी घोषणा की गई। यज्ञ का आयोजन 28 दिसंबर 2026 से 8 जनवरी 2027 तक त्रिवेणी तट पर किया जाएगा। यज्ञ के उद्घाटन हेतु किसी विशिष्ट संत को आमंत्रित किए जाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में अध्यक्ष अनिल झालानी द्वारा विगत दिनों जिलाधीश से भेंट कर की गई जिसकी जानकारी सदस्यों को जानकारी दी गई।श्री सनातन धर्म सभा के गत वर्ष के आय-व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष श्री बृजनंदन मेहता द्वारा प्रस्तुत एवं वाचन किया गया, जिसका उपस्थित सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया।
इसके साथ ही आगामी 18 नवंबर को आंवला नवमी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाली परिक्रमा को अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनजागृति का माध्यम बनाने का संकल्प लिया गया। समिति द्वारा इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक स्थान पर फलाहार की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पऱ आगामी यजमान श्री राहुल लक्षाकार दंपत्ति का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में श्री पुष्पेंद्र जोशी ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक मे उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा, महामंत्री नवनीत सोनी, वरिष्ठ सदस्य सर्व श्री कन्हैयालाल मौर्य, राजेश दवे, लालचंद टांक, बंसीलाल शर्मा, कैलाश झालानी, गोपाल झवेरी, हंसा बहन, महिला अध्यक्ष रजनी व्यास, नारायण राठौर सहित सभी भूदेव, महिला सदस्याएं व वरिष्ठ समाज जन उपस्थित थे।













