Skip to main content

रतलाम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी झालानी द्वारा विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो के साथ रानी जी का मंदिर धान मंडी पर समृद्धि कलश की स्थापना की गई ।,हरे पेड़ काटकर ईंट भट्टों में जलाने के मामलों में एसडीएम कार्रवाई करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया,कला, साहित्य, संगीत समागम 18 नवंबर को,लायंस क्लब रतलाम समर्पण ने आयोजित किया मधुमेह परीक्षण शिविर, 200 से अधिक नागरिकों की हुई जांच,'न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह' के तहत रतलाम में निकली न्याय जागरूकता मिनी मैराथन,भगवान बिरसा मुंडा ने संकल्प के साथ जनजातीय समाज के उत्थान और शिक्षा के लिए किया कार्य : कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप,भगवान श्री बिरसा मुंडा की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाई।,मेडिकल कॉलेज में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र, सिटी स्कैन की सुविधा भी होगी शुरू : मंत्री काश्यप,यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद–मधुबनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,जनवादी लेखक संघ का आयोजन

'न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह' के तहत रतलाम में निकली न्याय जागरूकता मिनी मैराथन

न्याय के लिए दौड़, प्रत्येक कदम कानूनी जागरूकता की ओर : जिला न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे
 |  न्यूज़ डेस्क

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में 'न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह' (14 से 20 नवंबर 2026) के अंतर्गत रविवार को रतलाम में न्याय जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे की अध्यक्षता में आयोजित इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य आम जनता में कानूनी जागरूकता फैलाना रहा।

हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया। यह दौड़ जिला न्यायालय परिसर से शुरू होकर छत्री पुल, जिला अस्पताल, जेल रोड, लोकेन्द्र टॉकीज चौराहा, न्यू रोड, दो बत्ती चौराहा, सज्जन सिंह स्टेचू, एसबीआई चौराहा और मित्र निवास रोड से होते हुए जिला अधिवक्ता संघ के सभागार के पास संपन्न हुई।

बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी और नागरिक रहे मौजूद
इस जागरूकता दौड़ में जिले के तमाम न्यायाधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव कटारे, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, चीफ एलडीसीएस अभय शर्मा, पैरालीगल वालंटियर्स, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्रएं और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल प्रशिक्षक जितेंद्र धुलिया, दुर्गा डामोर, निर्मला डामोर, दुर्गाशंकर मोयल, प्रीति चरपोटा, कृष्णगोपाल तिवारी व आयुष प्रजापत ने व्यवस्था संभाली, जबकि पुलिस, यातायात पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने इस आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया।

विजेताओं को किया गया सम्मानित
मैराथन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बालकों की श्रेणी में अनिल भूरिया ने प्रथम, नितिन प्रजापति ने द्वितीय और पृथ्वीराज सिंह राठौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिकाओं की श्रेणी में सीमा डामोर ने पहला, आरती गामड़ ने दूसरा और रानी कटारा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
केट के प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर रतलाम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी झालानी द्वारा विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो के साथ रानी जी का मंदिर धान मंडी पर समृद्धि कलश की स्थापना की गई । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खनिज टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न, संयुक्त टीम बनाकर नियमित कार्रवाई के निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब रतलाम समर्पण ने आयोजित किया मधुमेह परीक्षण शिविर, 200 से अधिक नागरिकों की हुई जांच .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्याय के लिए दौड़, प्रत्येक कदम कानूनी जागरूकता की ओर : जिला न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा चौराहे पर आयोजित हुआ समारोह प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भगवान श्री बिरसा मुंडा की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मेडिकल कॉलेज में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र, सिटी स्कैन की सुविधा भी होगी शुरू : मंत्री काश्यप .