Skip to main content

रतलाम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी झालानी द्वारा विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो के साथ रानी जी का मंदिर धान मंडी पर समृद्धि कलश की स्थापना की गई ।,हरे पेड़ काटकर ईंट भट्टों में जलाने के मामलों में एसडीएम कार्रवाई करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया,कला, साहित्य, संगीत समागम 18 नवंबर को,लायंस क्लब रतलाम समर्पण ने आयोजित किया मधुमेह परीक्षण शिविर, 200 से अधिक नागरिकों की हुई जांच,'न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह' के तहत रतलाम में निकली न्याय जागरूकता मिनी मैराथन,भगवान बिरसा मुंडा ने संकल्प के साथ जनजातीय समाज के उत्थान और शिक्षा के लिए किया कार्य : कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप,भगवान श्री बिरसा मुंडा की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाई।,मेडिकल कॉलेज में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र, सिटी स्कैन की सुविधा भी होगी शुरू : मंत्री काश्यप,यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद–मधुबनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,जनवादी लेखक संघ का आयोजन

कला, साहित्य, संगीत समागम 18 नवंबर को

कला, साहित्य, संगीत समागम 18 नवंबर को
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। स्नेह, सद्भाव, साहित्य, संस्कृति और संगीत के मधुर सुरों से सजा मिलन समारोह ‘कला, साहित्य, संगीत समागम समारोह’ का आयोजन राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति द्वारा 18 नवंबर, बुधवार को शाम 6 बजे स्थानीय गुलाब चक्कर में किया जा रहा है।
यह आयोजन हमलोग, श्री सज्जन क्षत्रिय समाज परिषद (राजपूत बोर्डिंग हाउस), वनमाली सृजन केन्द्र, अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जनकल्याण समिति, स्वर श्रृंगार ग्रुप, डॉ. जयकुमार जलज स्मृति संस्था एवं महाराजा श्री रतनसिंह बलिदान दिवस समारोह समिति के सहयोग से आयोजित होगा।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पॅंवार ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपोत्सव के पावन अवसर पर कला, साहित्य एवं संगीत से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, आत्मीयता एवं सांस्कृतिक समन्वय को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
समारोह में विभिन्न संस्थाओं का परिचय एवं उनकी रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की जाएगी। पुस्तक प्रकाशन एवं साहित्यिक गतिविधियों पर चर्चा के साथ पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण चेतना का संदेश भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कविता, गीत एवं ग़ज़ल की काव्यात्मक प्रस्तुतियां होंगी तथा साहित्य, कला एवं संगीत से जुड़े सुधीजनों के बीच आत्मीय संवाद एवं विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा।
समारोह का एक विशेष आकर्षण उन साहित्यकारों का सम्मान होगा, जिनकी पुस्तकों का प्रकाशन गत वर्ष हुआ है। इस माध्यम से साहित्य-साधना, साहित्यिक उपलब्धियों एवं रचनात्मक योगदान को प्रोत्साहित करते हुए साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा।
आयोजन समिति के कार्यक्रम संयोजक मंजीतसिंह देवड़ा, सहसंयोजक राजेश शर्मा तथा आशीष दशोत्तर, गुरु गोविंदसिंह राठौर, सुभाष जैन, बहादुरसिंह सोनगरा, राजेन्द्रसिंह बासिन्द्रा, अजीत जैन, नरेन्द्रसिंह पिपलोदा, संजय परसाई, विनोद झालानी, धीरेन्द्रसिंह सरवन, नटवरसिंह सोनगरा, संग्रामसिंह धारसीखेड़ा आदि सदस्यों ने शहर के कला, साहित्य एवं संगीत प्रेमियों तथा समस्त सुधीजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को गरिमामय एवं सफल बनाने का आत्मीय आग्रह किया है।

प्रेषक
नरेन्द्रसिंह पॅंवार
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति, रतलाम
मोबाइल : 9229195731

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
केट के प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर रतलाम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी झालानी द्वारा विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो के साथ रानी जी का मंदिर धान मंडी पर समृद्धि कलश की स्थापना की गई । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खनिज टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न, संयुक्त टीम बनाकर नियमित कार्रवाई के निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब रतलाम समर्पण ने आयोजित किया मधुमेह परीक्षण शिविर, 200 से अधिक नागरिकों की हुई जांच .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्याय के लिए दौड़, प्रत्येक कदम कानूनी जागरूकता की ओर : जिला न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा चौराहे पर आयोजित हुआ समारोह प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भगवान श्री बिरसा मुंडा की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मेडिकल कॉलेज में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र, सिटी स्कैन की सुविधा भी होगी शुरू : मंत्री काश्यप .