Skip to main content

रतलाम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी झालानी द्वारा विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो के साथ रानी जी का मंदिर धान मंडी पर समृद्धि कलश की स्थापना की गई ।,हरे पेड़ काटकर ईंट भट्टों में जलाने के मामलों में एसडीएम कार्रवाई करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया,कला, साहित्य, संगीत समागम 18 नवंबर को,लायंस क्लब रतलाम समर्पण ने आयोजित किया मधुमेह परीक्षण शिविर, 200 से अधिक नागरिकों की हुई जांच,'न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह' के तहत रतलाम में निकली न्याय जागरूकता मिनी मैराथन,भगवान बिरसा मुंडा ने संकल्प के साथ जनजातीय समाज के उत्थान और शिक्षा के लिए किया कार्य : कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप,भगवान श्री बिरसा मुंडा की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाई।,मेडिकल कॉलेज में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र, सिटी स्कैन की सुविधा भी होगी शुरू : मंत्री काश्यप,यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद–मधुबनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,जनवादी लेखक संघ का आयोजन

भगवान बिरसा मुंडा ने संकल्प के साथ जनजातीय समाज के उत्थान और शिक्षा के लिए किया कार्य : कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप

जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा चौराहे पर आयोजित हुआ समारोह प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण
 |  न्यूज़ डेस्क

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा चौराहा, भील धर्मशाला के पास, सागोद रोड पर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय आयोजन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन को उपस्थितजनों ने देखा और सुना।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। समारोह में जनजातीय समाज के पारंपरिक शस्त्रों, उपकरणों, उपज एवं खाद्यान्न की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया। जनजातीय समाज के बच्चों ने आदिवासी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। कलापथक दल रतलाम द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों ने 53वीं बाल नवाचार प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले प्रतिभागी करण भूरिया को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

भगवान बिरसा मुंडा के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करें : मंत्री श्री काश्यप

कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में स्मरण किया जाता है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से मानव कल्याण के लिए अपना योगदान दिया तथा संकल्प के साथ जनजातीय समाज के उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य किया। अंग्रेजों के शासनकाल में उन्होंने क्रांति का मार्ग अपनाकर समाज में शिक्षा और संस्कारों की अलख जगाई। उनके विचारों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज सरकार जनजातीय समाज को नए अवसर उपलब्ध कराने, उनके उत्थान और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महामहिम राज्यपाल ने भी सिकल सेल के उन्मूलन के लिए संकल्प लेकर कार्य किया है।

श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। वनवासी क्षेत्रों में विकास के कार्य लगातार हो रहे हैं। जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, सहायक आयुक्त श्रीमती प्रियंका राय, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के नागरिक उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जयवंत कोठारी, प्रहलाद राठौर, जुबिन जैन, राजेंद्र पाटीदार, पवन सोमानी, अरुण त्रिपाठी, नीलेश बाफना, प्रवीण सोनी, गोविन्द काकानी, धर्मेन्द्र सिंह देवड़ा, नंदकिशोर पंवार, संदीप यादव, तनमय त्रिवेदी, पार्षद गण अनीता कटारा, मनोहर सोनी, रणजीत टांक उपस्थित रहें।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
केट के प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर रतलाम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी झालानी द्वारा विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो के साथ रानी जी का मंदिर धान मंडी पर समृद्धि कलश की स्थापना की गई । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खनिज टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न, संयुक्त टीम बनाकर नियमित कार्रवाई के निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब रतलाम समर्पण ने आयोजित किया मधुमेह परीक्षण शिविर, 200 से अधिक नागरिकों की हुई जांच .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्याय के लिए दौड़, प्रत्येक कदम कानूनी जागरूकता की ओर : जिला न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा चौराहे पर आयोजित हुआ समारोह प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भगवान श्री बिरसा मुंडा की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मेडिकल कॉलेज में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र, सिटी स्कैन की सुविधा भी होगी शुरू : मंत्री काश्यप .