- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
लायंस क्लब रतलाम समर्पण ने आयोजित किया मधुमेह परीक्षण शिविर, 200 से अधिक नागरिकों की हुई जांच
रतलाम:
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा संयुक्त मधुमेह जांच समिति के तत्वावधान में एक निशुल्क मधुमेह परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कोर्ट के सामने स्थित ज़ेरॉक्स फोटो स्टेट परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
क्लब की अध्यक्ष लायन छबि नीलिमा सिंह ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 207 लोगों के ब्लड शुगर की जांच की गई, जिनमें से 54 लोगों में शुगर की पुष्टि हुई। इन सभी को उचित चिकित्सीय मार्गदर्शन और डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान सेवाएं देने वाली नर्सिंग स्टाफ सुश्री ज्योति का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस शिविर में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, लायन डॉ. सुलोचना शर्मा और कैबिनेट सेक्रेटरी लायन रवि बोथराजी बतौर अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर को सफल बनाने में जोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल, अध्यक्ष लायन छबि नीलिमा सिंह, कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौड़, पूर्व जोन चेयरपर्सन लायन अर्चना अग्रवाल, लायन भारती उपाध्याय, लायन प्रेम पिरोदिया, लायन उषा गोयल, लायन रीता दीक्षित, लायन विनीता नागोरिया और लायन प्रेमलता जैन सहित क्लब के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा मधुमेह जांच समिति के अन्य पदाधिकारी भी लगातार शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे।















