रतलाम । साहित्य व्यापक स्तर पर सोचने की क्षमता प्रदान करता है। एक पंक्ति को अलग-अलग तरह से किस तरह अभिव्यक्त किया जा सकता है, यह हमारी इस कोशिश से समझा जा सकता है । हर व्यक्ति के सोचने का दायरा सीमित होता है लेकिन उसके पास बहुत व्यापक कैनवस भी उपलब्ध होता है । रचनाकार इसी में अपनी समझ को प्रदर्शित करता है ।
उक्त विचार जनवादी लेखक संघ उर्दू विंग द्वारा आयोजित पांचवीं तरही नाशिस्त गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि एवं अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारा आपस में मिलना और किसी विषय पर विचारों को आदान-प्रदान करना हमारे सोच के दायरे को विस्तार प्रदान करता है । जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष यूसुफ़ जावेदी ने कहा कि हमारे पूर्वज रचनाकारों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने हमारे लिए कोई विशेष छोड़ा नहीं है, लेकिन हमें अब उन विषयों को अपने समय के अनुसार समझते हुए आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उर्दू विंग के संयोजक सिद्धीक़ रतलामी ने कहा कि ग़ज़ल को सहारा देने में हर दौर के रचनाकारों ने अपनी भूमिका निभाई है। ग़ज़ल के लिए यह सुखद है इसका दायरा निरंतर बढ़ रहा है।
इन्होंने रचना प्रस्तुत की
गोष्ठी में 'दिल के दरिया में यादों की कश्ती चली ' तरही मिसरे पर डा. फ़रीद शेख, अमीरूद्दीन अमीर, प्रतिभा पांडे, आशा उपाध्याय, अब्दुल सलाम खोकर, आई.एल.पुरोहित, डॉ.खुशालसिंह पुरोहित, आशीष दशोत्तर, मांगीलाल नगावत, शादाब रतलामी, जवेरीलाल गोयल, लक्ष्मण पाठक, शिवराज जोशी, गीता राठौर, डॉ . तौफीक़ छीपा, डॉ. दीपक तिवारी, यू.एल. जायसवाल, डॉ. वसीम वाहिद, रणजीत सिंह राठौर, कीर्ति शर्मा सहित उपस्थितजनों ने सहभागिता की। संचालन सिद्दीक़ रतलामी ने किया और आभार सचिव रणजीत सिंह राठौर ने व्यक्त किया।
सम्मान समारोह 29 नवंबर को
जनवादी लेखक संघ द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सम्मान 29 नवंबर को प्रदान किए जाएंगे । इसमें दानिश अलीगढ़ी स्मृति सम्मान , नंदलाल उपाध्याय 'अतुल विश्वास' स्मृति सम्मान एवं मोहन 'अंबर' स्मृति सम्मान प्रदान किए जाएंगे । तरही नशिस्त का छठि सोपान 13 दिसम्बर को होगा, जिसमें तरही मिसरे ' आईने इन दिनों बेज़ुबां हो गए ' पर ग़ज़लें पढ़ी जाएंगी।
रतलाम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी झालानी द्वारा विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो के साथ रानी जी का मंदिर धान मंडी पर समृद्धि कलश की स्थापना की गई ।,हरे पेड़ काटकर ईंट भट्टों में जलाने के मामलों में एसडीएम कार्रवाई करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया,कला, साहित्य, संगीत समागम 18 नवंबर को,लायंस क्लब रतलाम समर्पण ने आयोजित किया मधुमेह परीक्षण शिविर, 200 से अधिक नागरिकों की हुई जांच,'न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह' के तहत रतलाम में निकली न्याय जागरूकता मिनी मैराथन,भगवान बिरसा मुंडा ने संकल्प के साथ जनजातीय समाज के उत्थान और शिक्षा के लिए किया कार्य : कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप,भगवान श्री बिरसा मुंडा की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाई।,मेडिकल कॉलेज में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र, सिटी स्कैन की सुविधा भी होगी शुरू : मंत्री काश्यप,यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद–मधुबनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,जनवादी लेखक संघ का आयोजन
ख़बरें अभी अभी
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
रतलाम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी झालानी द्वारा विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो के साथ रानी जी का मंदिर धान मंडी पर समृद्धि कलश की स्थापना की गई ।
न्यूज़ डेस्क |
केट के प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर रतलाम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी झालानी द्वारा विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो के साथ रानी जी का मंदिर धान मंडी पर समृद्धि कलश की स्थापना की गई । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
हरे पेड़ काटकर ईंट भट्टों में जलाने के मामलों में एसडीएम कार्रवाई करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया
न्यूज़ डेस्क |
खनिज टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न, संयुक्त टीम बनाकर नियमित कार्रवाई के निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
कला, साहित्य, संगीत समागम 18 नवंबर को
न्यूज़ डेस्क |
कला, साहित्य, संगीत समागम 18 नवंबर को .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
लायंस क्लब रतलाम समर्पण ने आयोजित किया मधुमेह परीक्षण शिविर, 200 से अधिक नागरिकों की हुई जांच
न्यूज़ डेस्क |
लायंस क्लब रतलाम समर्पण ने आयोजित किया मधुमेह परीक्षण शिविर, 200 से अधिक नागरिकों की हुई जांच .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
'न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह' के तहत रतलाम में निकली न्याय जागरूकता मिनी मैराथन
न्यूज़ डेस्क |
न्याय के लिए दौड़, प्रत्येक कदम कानूनी जागरूकता की ओर : जिला न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
भगवान बिरसा मुंडा ने संकल्प के साथ जनजातीय समाज के उत्थान और शिक्षा के लिए किया कार्य : कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप
न्यूज़ डेस्क |
जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा चौराहे पर आयोजित हुआ समारोह
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
भगवान श्री बिरसा मुंडा की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाई।
न्यूज़ डेस्क |
भगवान श्री बिरसा मुंडा की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
मेडिकल कॉलेज में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र, सिटी स्कैन की सुविधा भी होगी शुरू : मंत्री काश्यप
न्यूज़ डेस्क |
मेडिकल कॉलेज में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र, सिटी स्कैन की सुविधा भी होगी शुरू : मंत्री काश्यप .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद–मधुबनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
न्यूज़ डेस्क |
यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद–मधुबनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
जनवादी लेखक संघ का आयोजन
न्यूज़ डेस्क |
साहित्य व्यापक समझ विकसित करता है- प्रो.चौहान .















