Skip to main content

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जावरा में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए नव दंपति को दिया आशीर्वाद,श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पर आज अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया।,गोपाष्टमी पर 5 हजार गौ माताओं को 25 क्विंटल लापसी का महा भोग अर्पित,जिला मुख्यालय के साथ विभिन्न केन्द्रों पर हुई जनसुनवाई,ऑल इंडिया कटारिया फाउंडेशन रतलाम महिला विंग की बोर्ड बैठक संपन्न,यात्रियों को राहत: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कल से, रतलाम व नागदा में रहेगा ठहराव,श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास एवं श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी समाज के तत्वावधान में भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित,श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति के दीप मिलन समारोह में श्रद्धांलुओं से आंवला नवमी परिक्रमा मे भाग लेने का आव्हान पं. संजय ओझा को भूदेव आचार्य पद का दायित्व सौंपा, 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक ,रतलाम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी झालानी द्वारा विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो के साथ रानी जी का मंदिर धान मंडी पर समृद्धि कलश की स्थापना की गई ।,हरे पेड़ काटकर ईंट भट्टों में जलाने के मामलों में एसडीएम कार्रवाई करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया

गोपाष्टमी पर 5 हजार गौ माताओं को 25 क्विंटल लापसी का महा भोग अर्पित

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और सेवा भावना से ओतप्रोत मालवांचल की तपोभूमि रतलाम में गौपाष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और सेवा भावना से ओतप्रोत मालवांचल की तपोभूमि रतलाम में गौपाष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैलाना रोड स्थित जेवीएल मांगल्य मंदिर परिसर की श्रीकृष्ण कामधेनु गौशाला में वाघेला गौसेवा जीवदया समिति के तत्वावधान में भव्य गौसेवा महोत्सव आयोजित किया गया। समिति प्रमुख दिनेश वाघेला एवं गौभक्तों के प्रयासों से आयोजित इस दिव्य आयोजन में संतों के सानिध्य में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 5 हजार गौमाताओं के लिए 25 क्विंटल लापसी का मिष्ठान अन्नकूट एवं छप्पन भोग अर्पित किया गया।
मंगलवार 17 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानंद जी, गौ क्रांतिकारी संत गौशरणानंद सरस्वती जी, महर्षि चैतन्य ब्रह्मचारी श्री संजय शिवशंकर दवे एवं सुजानंद जी का दिव्य सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं समाजसेवी अनिल झालानी एवं राजेंद्र सिंह गोयल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत बांगरोद गौशाला, इसरधुनी गौशाला, शीतलधाम, सैलाना, नामली, सागोद, खेतलपुर सहित विभिन्न गौशालाओं में सेवा प्राप्त कर रही गौमाताओं के लिए लापसी एवं 56 भोग अर्पित किए गए। गौभक्तों ने अपने हाथों से गौमाता का पूजन-अर्चन कर आरती की तथा गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। संतों ने अपने अमृतमय प्रवचनों के माध्यम से गौसेवा के महत्व और भारतीय संस्कृति में गौमाता के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।
14 रत्नों में एक गौमाता भी – संत गौशरणानंद जी
इस पावन अवसर पर गौ क्रांतिकारी संत गौशरणानंद सरस्वती जी महाराज का अवतरण दिवस भी गौसेवकों द्वारा विशेष श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं 'श्रीराम जय राम जय जय राम' के जयघोष के बीच संतश्री का पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संत गौशरणानंद जी ने गौमाता की महिमा बताते हुए कहा कि समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में गौमाता भी एक रत्न हैं। भारतीय संस्कृति में गौमाता का स्थान अत्यंत पूजनीय है तथा उनकी सेवा मानव जीवन का श्रेष्ठ पुण्य कर्म है।
इस अवसर पर गौसेवा एवं गौ संरक्षण के विषय को व्यापक स्तर पर उठाने के उद्देश्य से आगामी 14 दिसंबर को भोपाल राजधानी में राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने की जानकारी भी दी गई।
इनकी रही विशेष सहभागिता
आयोजन में दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, योगगुरु रामबाबू यादव, महावीर सिंह शक्तावत, राहुल वाघेला, सचिन देवड़ा, पतंजलि जिला प्रमुख, डिजिटल रामायण के विशाल कुमार वर्मा, मनोज राय जायसवाल, विनोद बैरागी, हनी जैन, गोविंद सिंह शेखावत, अशोक तिवारी, कैलाश जी सोमानी एवं नीरज त्यागी सहित अनेक गौसेवक उपस्थित रहे।
महिला मंडल की ओर से श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, शांति बाई सांखला सहित गुरु भक्त महिला मंडल, गोपाल भक्त मंडल, वैद व्यास महिला मंडल, राजपूत समाज के मंडल तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन विशाल कुमार वर्मा ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में गौभक्तों, समाजसेवियों एवं नगरवासियों ने उपस्थित होकर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जावरा में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए नव दंपति को दिया आशीर्वाद .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पर आज अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और सेवा भावना से ओतप्रोत मालवांचल की तपोभूमि रतलाम में गौपाष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज जिले के विभिन्न विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन की रतलाम महिला शाखा की बोर्ड सदस्यों एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शहर के एक निजी होटल में संपन्न हुई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शीतकालीन त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद और गोरखपुर के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास एवं श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी समाज के तत्वावधान में भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति के दीप मिलन समारोह में श्रद्धांलुओं से आंवला नवमी परिक्रमा मे भाग लेने का आव्हान पं. संजय ओझा को भूदेव आचार्य पद का दायित्व सौंपा, 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक होगा 73वां महारुद्र यज्ञ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
केट के प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर रतलाम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी झालानी द्वारा विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो के साथ रानी जी का मंदिर धान मंडी पर समृद्धि कलश की स्थापना की गई । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खनिज टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न, संयुक्त टीम बनाकर नियमित कार्रवाई के निर्देश .

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जावरा में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए नव दंपति को दिया आशीर्वाद,श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पर आज अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया।,गोपाष्टमी पर 5 हजार गौ माताओं को 25 क्विंटल लापसी का महा भोग अर्पित,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध