- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जावरा में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए नव दंपति को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जावरा में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए
नव दंपति को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज द ग्रैंड पदमा रिसोर्ट, पिपलोद रोड जावरा में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र प्रांजल के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री के आगमन पर परिवारजनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के साथ सामूहिक फोटो सेशन में सहभागिता की तथा सहभोज भी किया
समारोह में नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार भी शामिल हुए। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।















