- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
श्रीमद्भागवत कथा का समापन
रतलाम। गौशाला रोड स्थित श्री राम भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ।
रतलाम। गौशाला रोड स्थित श्री राम भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। आयोजन के दौरान बीकानेर (गंगाशहर, राजस्थान) से पधारे कथावाचक गुरुजी रामजी महाराज पारीक ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाया।
कथा के अंतिम दिन आयोजित महाआरती में रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकाणी एवं गोपाल गौशाला के श्री चौहान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से झालानी परिवार के उमेश झालानी, निलेश झालानी, जयेश झालानी, रोहित झालानी, देवराज झालानी एवं प्रेमराज झालानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।















