Skip to main content

रंगमंच जीवन जीने का सलीका सिखाता है - श्री व्यास,मैथिल ब्राह्मण समाज ने बरबड़ हनुमान मंदिर में मनाया दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं,श्रीमद्भागवत कथा का समापन,काश्यप विद्यापीठ का 28वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत,ठंड को देखते हुए थैलेसीमिया, सिकल सेल एवं हीमोफीलिया बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार पर विशेष ध्यान,पोते के जन्मदिन पर दादा-दादी ने किया देहदान का संकल्प, दिया सेवा और संस्कार का संदेश,श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रतलाम में होंगे धार्मिक आयोजन, रविवार को निकलेगा नगर कीर्तन,अधिवक्ता राकेश गुप्ता के नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में आएगा उजियारा

रंगमंच जीवन जीने का सलीका सिखाता है - श्री व्यास

रंगमंच दृष्टि का विकास करता है। जीवन जीने की सीख देता है और सर्वांगीण विकास करता है। रंगमंच से जुड़कर व्यक्ति की प्रतिभा का विकास होता है ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम । रंगमंच दृष्टि का विकास करता है। जीवन जीने की सीख देता है और सर्वांगीण विकास करता है। रंगमंच से जुड़कर व्यक्ति की प्रतिभा का विकास होता है । यह विकास चंद्रप्रकाश मिश्र के जीवन में देखा जा सकता था । उन्होंने अपने जीवन को नाटकों के प्रति समर्पित कर दिया था। नाटक से जुड़कर उन्होंने जीवन के हर पहलू को बखूबी समझा । उक्त विचार वरिष्ठ रंगकर्मी कैलाश व्यास ने व्यक्त किए । दिवंगत रंगकर्मी चंद्रप्रकाश मिश्र की याद में युगबोध , जननाट्य मंच, जनवादी लेखक संघ और वनमाली सृजन केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री व्यास ने कहा कि चंद्रप्रकाश मिश्र की आंखें अवश्य कमज़ोर हो गई थी लेकिन उनकी दृष्टि बहुत विकसित थी । उन्होंने अपने जीवन में जितना कार्य रतलाम में किया उतना ही अंबिकापुर में रहते हुए भी किया । यह उनके समर्पण का प्रतीक था।
वरिष्ठ कवि और अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने काव्य स्मरण करते हुए कहा कि रचनाकार हमारे बीच नहीं रहते हैं मगर उनके विचार मौजूद रहते हैं । उनके किए गए कार्य हमें सदैव नया रास्ता दिखाते हैं । वरिष्ठ रंगकर्मी ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि एक प्रतिभा संपन्न कलाकार और निर्देशक का जीवन सदैव प्रेरक होता है । कलाकार अपने जीवन में आंतरिक संघर्षों से लड़ते हुए बाहरी दुनिया को देखने महसूस करने और अभिव्यक्त करने का प्रयास करता है । रंगकर्मी यूसुफ़ जावेदी ने चंद्रप्रकाश मिश्र से जुड़े कई संस्मरण साझा करते हुए कहा कि वे एक जिंदादिल इंसान थे । अच्छे कलाकार थे । श्रेष्ठ निर्देशक थे । रंगकर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित थे । यही कारण है कि उन्होंने अपने ज़िन्दगी को आयु से अधिक बड़ा कर लिया था ।
रंगकर्मी अब्दुल सलाम खोकर ने कहा कि चंद्रप्रकाश मिश्र के माध्यम से रतलाम के रंगकर्म ने नई ऊंचाइयों को छुआ । हम सब साथियों की टीम ने मिलकर कई नाटकों का मंचन किया जो आज भी स्मृति में बने हुए। अलीराजपुर से आए रंगकर्मी रमण सिंह सोलंकी ने कहा कि एक व्यक्ति का जीवन तभी प्रेरक बनता है , जब वह अपना सर्वश्रेष्ठ समाज को देता है । चंद्र प्रकाश मिश्र ने भी अपना सर्वस्व नाटकों को समर्पित किया ,यह उनके त्याग का प्रतीक था ।
इस अवसर पर रंगकर्मी ललित चौरड़िया, श्याम सुंदर भाटी , रणजीत सिंह राठौर , सुनील व्यास, सतीश भावे सहित सिद्दीक़ रतलामी, डॉ.एन.के. शाह , भूपेन्द्र व्यास, कीर्ति शर्मा, विनोद झालानी, यू.एल. जायसवाल ने भी अपने वैचारिक अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का संचालन यूसुफ़ जावेदी ने किया तथा आभार प्रदर्शन आशीष दशोत्तर ने किया। इस दौरान शहर की विभिन्न नाट्य संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रंगमंच दृष्टि का विकास करता है। जीवन जीने की सीख देता है और सर्वांगीण विकास करता है। रंगमंच से जुड़कर व्यक्ति की प्रतिभा का विकास होता है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री मैथिल ब्राह्मण समाज समिति रतलाम द्वारा बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। गौशाला रोड स्थित श्री राम भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पोते के जन्मदिन पर दादा-दादी ने किया देहदान का संकल्प, दिया सेवा और संस्कार का संदेश 44 वर्ष विद्युत मंडल में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त महेंद्र कुमार राठौड़ ने पत्नी के साथ भरा देहदान संकल्प पत्र .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रतलाम में होंगे धार्मिक आयोजन, रविवार को निकलेगा नगर कीर्तन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
परिजनों ने दुःख की घड़ी में लिया मानवता की सेवा का संकल्प, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुआ नेत्रदान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गीता मंदिर रोड स्थित श्री गीता मंदिर में शुक्रवार को प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में बी.एल. पुरोहित एवं परिवार द्वारा एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया गया। .

रंगमंच जीवन जीने का सलीका सिखाता है - श्री व्यास,मैथिल ब्राह्मण समाज ने बरबड़ हनुमान मंदिर में मनाया दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं,श्रीमद्भागवत कथा का समापन,काश्यप विद्यापीठ का 28वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण