Skip to main content

रंगमंच जीवन जीने का सलीका सिखाता है - श्री व्यास,मैथिल ब्राह्मण समाज ने बरबड़ हनुमान मंदिर में मनाया दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं,श्रीमद्भागवत कथा का समापन,काश्यप विद्यापीठ का 28वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत,ठंड को देखते हुए थैलेसीमिया, सिकल सेल एवं हीमोफीलिया बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार पर विशेष ध्यान,पोते के जन्मदिन पर दादा-दादी ने किया देहदान का संकल्प, दिया सेवा और संस्कार का संदेश,श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रतलाम में होंगे धार्मिक आयोजन, रविवार को निकलेगा नगर कीर्तन,अधिवक्ता राकेश गुप्ता के नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में आएगा उजियारा

भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी माला पहनाकर किया विशेष श्रृंगार श्रीकृष्ण-तुलसी की मनोहारी झांकी रही आकर्षण का केंद्र

गीता मंदिर रोड स्थित श्री गीता मंदिर में शुक्रवार को प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में बी.एल. पुरोहित एवं परिवार द्वारा एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। गीता मंदिर रोड स्थित श्री गीता मंदिर में शुक्रवार को प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में बी.एल. पुरोहित एवं परिवार द्वारा एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया गया। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भजन-कीर्तन का आनंद लिया।
इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार कर उन्हें तुलसी की माला एवं पुष्पमालाएं अर्पित की गईं। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण एवं देवी तुलसी के विवाह का मनोहारी दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। भगवान श्रीकृष्ण-तुलसी की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
पंडित चेतन जोशी ने बताया कि देवउठनी ग्यारस (देव प्रबोधिनी एकादशी) का मुख्य महत्व भगवान विष्णु के चार महीने की योग निद्रा से जागने और इसके साथ ही चातुर्मास की समाप्ति तथा विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के फिर से शुरू होने से जुड़ा है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है और इस दिन माता तुलसी व भगवान शालिग्राम का विवाह भी कराया जाता है।
भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
कार्यक्रम में पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। उन्होंने 'स्वप्न स्वाहा हुए तो हवन हो गया, नयन झरने झरे आचमन हो गया। नीर लय में खुली तो आरती हो गई, दर्द को स्वर मिला तो भजन हो गया' सहित अनेक भक्तिमय रचनाओं की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे और प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।
महिलाओं ने गरबा रास कर देवउठनी एकादशी का आनंद लिया।
एकादशी संकीर्तन के दौरान गीता मंदिर महिला मंडल की सदस्याओं ने पारंपरिक शालिग्राम तुलसी विवाह के अंदाज में भजनों की धुन पर भक्तिमय गरबा रास एवं नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं ने संगीत और नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा प्रकट की। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने आयोजन में विशेष रंग भर दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
आरती के साथ हुआ आयोजन का समापन
कार्यक्रम में बी.एल. पुरोहित, हीरामणि पुरोहित, प्रदीप पुरोहित, प्रेम पुरोहित, प्रमोद पुरोहित, वर्षा पुरोहित, प्रकाश पुरोहित, दुर्गा पुरोहित, रेणु व्यास, संजय व्यास, संदीप व्यास, हितेंद्र शर्मा, नवीन व्यास, डॉ. पी.के. पुरोहित, उमा पुरोहित, रमा शर्मा, सुनीता मिश्रा, सरोज ओझा सहित गीता मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य, महिला मंडल की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर भगवान श्री जगदीश्वर की आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
4 दिसंबर को होगा अगला एकादशी संकीर्तन
गीता मंदिर ट्रस्ट द्वारा आगामी 4 दिसंबर 2026 को उत्पन्ना एकादशी के पावन अवसर पर एकादशी संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक श्री गीता मंदिर में आयोजित होगा।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रंगमंच दृष्टि का विकास करता है। जीवन जीने की सीख देता है और सर्वांगीण विकास करता है। रंगमंच से जुड़कर व्यक्ति की प्रतिभा का विकास होता है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री मैथिल ब्राह्मण समाज समिति रतलाम द्वारा बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। गौशाला रोड स्थित श्री राम भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पोते के जन्मदिन पर दादा-दादी ने किया देहदान का संकल्प, दिया सेवा और संस्कार का संदेश 44 वर्ष विद्युत मंडल में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त महेंद्र कुमार राठौड़ ने पत्नी के साथ भरा देहदान संकल्प पत्र .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रतलाम में होंगे धार्मिक आयोजन, रविवार को निकलेगा नगर कीर्तन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
परिजनों ने दुःख की घड़ी में लिया मानवता की सेवा का संकल्प, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुआ नेत्रदान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गीता मंदिर रोड स्थित श्री गीता मंदिर में शुक्रवार को प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में बी.एल. पुरोहित एवं परिवार द्वारा एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया गया। .

रंगमंच जीवन जीने का सलीका सिखाता है - श्री व्यास,मैथिल ब्राह्मण समाज ने बरबड़ हनुमान मंदिर में मनाया दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं,श्रीमद्भागवत कथा का समापन,काश्यप विद्यापीठ का 28वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण