Skip to main content

रंगमंच जीवन जीने का सलीका सिखाता है - श्री व्यास,मैथिल ब्राह्मण समाज ने बरबड़ हनुमान मंदिर में मनाया दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं,श्रीमद्भागवत कथा का समापन,काश्यप विद्यापीठ का 28वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत,ठंड को देखते हुए थैलेसीमिया, सिकल सेल एवं हीमोफीलिया बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार पर विशेष ध्यान,पोते के जन्मदिन पर दादा-दादी ने किया देहदान का संकल्प, दिया सेवा और संस्कार का संदेश,श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रतलाम में होंगे धार्मिक आयोजन, रविवार को निकलेगा नगर कीर्तन,अधिवक्ता राकेश गुप्ता के नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में आएगा उजियारा

अधिवक्ता राकेश गुप्ता के नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में आएगा उजियारा

परिजनों ने दुःख की घड़ी में लिया मानवता की सेवा का संकल्प, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुआ नेत्रदान
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। किसी अपने के चले जाने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, लेकिन इसी कठिन समय में यदि परिवार मानवता और समाजसेवा का निर्णय ले, तो वह निर्णय दिवंगत व्यक्ति की स्मृति को हमेशा के लिए अमर बना देता है।

ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण कस्तूरबा नगर निवासी स्वर्गीय गोवर्धनलाल जी गुप्ता (अधिवक्ता) के पुत्र अधिवक्ता राकेश गुप्ता के आकस्मिक निधन के पश्चात देखने को मिला। दुःख की इस घड़ी में परिजनों ने नेत्रदान की सहमति देकर यह संदेश दिया कि मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में उजाला लाया जा सकता है।

नेत्रम संस्था के यशवंत पावेचा ने परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इस पर उनके पुत्र अंशुल गुप्ता, आदित्य गुप्ता एवं अन्य परिजनों ने सहमति प्रदान की। परिवार के इस पुनीत निर्णय से स्वर्गीय राकेश गुप्ता की स्मृति मानव सेवा और समाज कल्याण से सदैव जुड़ी रहेगी।

नेत्रम संस्था के हेमंत मूणत ने बताया कि नेत्रदान की सहमति मिलते ही डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज, रतलाम की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई। उनके निर्देशन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में डॉ. विष्णुदत्त एवं नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाहा ने नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई।

इस सेवा कार्य में नेत्रम संस्था के यशवंत पावेचा एवं सुशील मीनू माथुर ने अपने निजी वाहन से मेडिकल टीम को दिवंगत के निवास तक पहुंचाने तथा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मेडिकल कॉलेज वापस पहुंचाने की व्यवस्था की।

नेत्रदान के समय शलभ अग्रवाल, शिवम माथुर, यशवंत पावेचा एवं सुशील मीनू माथुर उपस्थित रहे।

नेत्रम संस्था की अपील: आमजन से आग्रह है कि मृत्यु के बाद नेत्रदान का संकल्प लेकर इस महान मानवीय अभियान से जुड़ें। आपका नेत्रदान दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी ला सकता है। याद रखें — आपकी आँखें किसी की नई सुबह बन सकती हैं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रंगमंच दृष्टि का विकास करता है। जीवन जीने की सीख देता है और सर्वांगीण विकास करता है। रंगमंच से जुड़कर व्यक्ति की प्रतिभा का विकास होता है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री मैथिल ब्राह्मण समाज समिति रतलाम द्वारा बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। गौशाला रोड स्थित श्री राम भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पोते के जन्मदिन पर दादा-दादी ने किया देहदान का संकल्प, दिया सेवा और संस्कार का संदेश 44 वर्ष विद्युत मंडल में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त महेंद्र कुमार राठौड़ ने पत्नी के साथ भरा देहदान संकल्प पत्र .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रतलाम में होंगे धार्मिक आयोजन, रविवार को निकलेगा नगर कीर्तन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
परिजनों ने दुःख की घड़ी में लिया मानवता की सेवा का संकल्प, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुआ नेत्रदान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गीता मंदिर रोड स्थित श्री गीता मंदिर में शुक्रवार को प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में बी.एल. पुरोहित एवं परिवार द्वारा एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया गया। .

रंगमंच जीवन जीने का सलीका सिखाता है - श्री व्यास,मैथिल ब्राह्मण समाज ने बरबड़ हनुमान मंदिर में मनाया दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं,श्रीमद्भागवत कथा का समापन,काश्यप विद्यापीठ का 28वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण