Skip to main content

श्रृंगेरी पीठ शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर जी से सनातन धर्म सभा ने लिया आशीर्वाद रतलाम पधारने का दिया आमंत्रण,महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी विशोकानन्द भारती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर रतलाम में शोक की लहर सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि,बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था : कलेक्टर,पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्‍डल से होकर विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित,25वां वर्ष - अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण निःशुल्क युवक - युवती परिचय सम्मेलन,कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,दानापुर–अहमदाबाद के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन,मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में किया गया शिकायतों का निराकरण,नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री के साथ क्रीड़ा भारती की बैठक,नई दिल्ली में किया प्रदेश के एमएसएमई सुदृढ़ीकरण के लिए केन्द्रीय सहयोग स्वीकृत करने का अनुरोध

बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था : कलेक्टर

बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था : कलेक्टर टोल पर जाम से मिलेगी राहत, कैश-फास्टैग लेन होंगी अलग-अलग कलेक्टर ने बिलपांक टोल प्लाजा का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
 |  न्यूज़ डेस्क

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने रतलाम-बदनावर मार्ग स्थित बिलपांक टोल प्लाजा का निरीक्षण कर वहां यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम एवं वाहन चालकों को हो रही असुविधा के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण में सामने आया कि कैश लेन और फास्टैग लेन अलग-अलग नहीं होने के कारण कैश भुगतान करने वाले वाहनों की वजह से फास्टैग उपयोगकर्ताओं को भी इंतजार करना पड़ता है। इससे वाहनों की कतार लगती है और जाम की स्थिति निर्मित होती है। इस समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर ने कैश एवं फास्टैग लेन की अलग-अलग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

नई व्यवस्था में 8 के स्थान पर होंगे 9 गेट

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रतलाम से बदनावर की ओर जाने वाले मार्ग पर कुल 5 गेट रहेंगे। इनमें 3 गेट पूरी तरह फास्टैग वाहनों के लिए निर्धारित होंगे, जबकि 2 गेट कैश एवं हाइब्रिड लेन के रूप में संचालित होंगे। हाइब्रिड लेन में कैश भुगतान के साथ फास्टैग वाले वाहन भी निकल सकेंगे।

इसी प्रकार बदनावर से रतलाम की ओर जाने वाले मार्ग पर कुल 4 गेट रहेंगे। इनमें 2 फास्टैग लेन तथा 2 कैश एवं हाइब्रिड लेन रहेंगी। इस प्रकार टोल प्लाजा पर वर्तमान में संचालित 8 गेटों की संख्या बढ़कर 9 हो जाएगी।

वीआईपी लेन समाप्त कर सामान्य व्यवस्था में शामिल होगी

कलेक्टर ने टोल प्लाजा के बीच में बनाई गई वीआईपी लेन को समाप्त कर उसे रतलाम से बदनावर जाने वाले मार्ग की व्यवस्था में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीआईपी लेन की आवश्यकता नहीं है, इसके स्थान पर आम वाहन चालकों की सुविधा और यातायात के सुचारू संचालन को प्राथमिकता दी जाए।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नई व्यवस्था आगामी 10 दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश दिए, ताकि टोल प्लाजा पर जाम की समस्या कम हो और वाहन चालकों को अनावश्यक इंतजार से राहत मिल सके।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रृंगेरी पीठ शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर जी से सनातन धर्म सभा ने लिया आशीर्वाद रतलाम पधारने का दिया आमंत्रण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी विशोकानन्द भारती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर रतलाम में शोक की लहर सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था : कलेक्टर टोल पर जाम से मिलेगी राहत, कैश-फास्टैग लेन होंगी अलग-अलग कलेक्टर ने बिलपांक टोल प्लाजा का किया निरीक्षण, दिए निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्‍डल से होकर विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आपका अपना सफल, सार्थक, हाईटेक आयोजन 03 जनवरी 2027, रविवार को इन्दौर में होगा भव्य आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन .
देश
न्यूज़ डेस्क  | 
नई दिल्ली में किया प्रदेश के एमएसएमई सुदृढ़ीकरण के लिए केन्द्रीय सहयोग स्वीकृत करने का अनुरोध .

श्रृंगेरी पीठ शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर जी से सनातन धर्म सभा ने लिया आशीर्वाद रतलाम पधारने का दिया आमंत्रण,महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी विशोकानन्द भारती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर रतलाम में शोक की लहर सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि,बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था : कलेक्टर,पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्‍डल से होकर विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव