Skip to main content

श्रृंगेरी पीठ शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर जी से सनातन धर्म सभा ने लिया आशीर्वाद रतलाम पधारने का दिया आमंत्रण,महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी विशोकानन्द भारती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर रतलाम में शोक की लहर सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि,बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था : कलेक्टर,पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्‍डल से होकर विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित,25वां वर्ष - अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण निःशुल्क युवक - युवती परिचय सम्मेलन,कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,दानापुर–अहमदाबाद के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन,मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में किया गया शिकायतों का निराकरण,नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री के साथ क्रीड़ा भारती की बैठक,नई दिल्ली में किया प्रदेश के एमएसएमई सुदृढ़ीकरण के लिए केन्द्रीय सहयोग स्वीकृत करने का अनुरोध

महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी विशोकानन्द भारती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर रतलाम में शोक की लहर सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी विशोकानन्द भारती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर रतलाम में शोक की लहर सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम 28 नवम्बर। महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी विशोकानन्द भारती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने का दुःखद समाचार प्राप्त होते ही रतलाम शहर के सनातनी धर्मावलंबियों एवं भक्तजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। स्वामी जी के आकस्मिक देवलोकगमन से धर्म एवं संत समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूज्य स्वामी जी दिल्ली में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु गए थे। उन्होंने वहां आयोजित शोभायात्रा में भी सहभागिता की थी। किंतु आज प्रातः जब उनके शिष्य उनके कक्ष में पहुंचे तो वे अचेत अवस्था में मिले। बताया गया कि प्रातः हृदयाघात के कारण उनका देहावसान हो गया।
पूज्य स्वामी जी का संत समाज में अत्यंत उच्च स्थान था। धर्म, अध्यात्म एवं शास्त्रों का उन्हें गहन ज्ञान था। उनका व्यक्तित्व जितना विराट था, उनका व्यवहार उतना ही सरल, सहज एवं आत्मीय था। विगत दिनों स्वामी जी ने रतलाम के अखंड आश्रम में दो माह तक चातुर्मास प्रवास कर धर्म एवं अध्यात्म की पावन गंगा प्रवाहित की थी। उनके सरल, सहज एवं सटीक संवाद, तीखे किंतु सारगर्भित व्यंग्य तथा प्रेमपूर्ण उपदेशों ने रतलाम के भक्तजनों के हृदय में विशेष स्थान बना लिया था। इतने उच्च आध्यात्मिक पद पर आसीन होने के बावजूद उनके व्यवहार में तनिक भी अहंकार नहीं था। उनसे मिलने वाला प्रत्येक व्यक्ति सहज ही उनसे आत्मीय जुड़ाव महसूस करता था।
रतलाम से विदा होने के पश्चात भी स्वामी जी निरंतर यहां के भक्तों से दूरभाष पर संपर्क बनाए रखते थे तथा उनके कुशलक्षेम की जानकारी लेते रहते थे। इससे रतलाम के प्रति उनका विशेष स्नेह एवं आत्मीय लगाव स्पष्ट झलकता था। अपने अंतिम उद्बोधन में भी उन्होंने भावुक होकर कहा था कि रतलाम में उन्हें जो सम्मान, आज्ञा-अनुशासन एवं सेवा प्राप्त हुई, वैसी अनुभूति शायद ही किसी अन्य स्थान पर हुई हो। वे रतलाम से अत्यंत प्रसन्न एवं संतुष्ट होकर विदा हुए थे।
रतलाम वासियों को ऐसा अनुभव होने लगा था कि उनके ऊपर एक महान संत का स्नेहिल संरक्षण एवं आशीर्वाद बना हुआ है। लंबे समय के पश्चात रतलाम में चातुर्मास का आयोजन हुआ था और इस आध्यात्मिक परंपरा का पुनः शुभारंभ भी पूज्य स्वामी जी के रतलाम आगमन से ही हुआ था। आज उनके ब्रह्मलीन होने से ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो रतलाम ने अपना एक आत्मीय आध्यात्मिक मार्गदर्शक खो दिया हो। उनकी स्मृतियां और उनके उपदेश सदैव भक्तजनों के हृदय में जीवित रहेंगे।
पूज्य स्वामी जी के ब्रह्मलीन होने पर अखंड आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी श्री देवस्वरूपानंद जी महाराज, श्रृंगेरी मठ के स्वामी श्री आत्मानंद जी महाराज तथा सनातन धर्म सभा की ओर से अध्यक्ष श्री अनिल झालानी सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मलीन स्वामी जी का पार्थिव शरीर दिल्ली से बीकानेर ले जाया जा रहा है, जहां वे राजगुरु के रूप में प्रतिष्ठित थे। वहीं आगामी दिवस उनकी समाधि क्रिया संपन्न होगी।
श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति, रतलाम की ओर से समस्त सनातनी धर्मावलंबियों की भावनाओं के साथ पूज्य स्वामी जी के श्रीचरणों में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा परमात्मा से प्रार्थना की गई कि दिवंगत संतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं समस्त भक्तजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि स्वामी जी की समाधि क्रिया के पश्चात रतलाम स्थित अखंड आश्रम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें उनके जीवन, कृतित्व, धर्म सेवा एवं रतलाम प्रवास से जुड़ी स्मृतियों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रृंगेरी पीठ शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर जी से सनातन धर्म सभा ने लिया आशीर्वाद रतलाम पधारने का दिया आमंत्रण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी विशोकानन्द भारती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर रतलाम में शोक की लहर सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था : कलेक्टर टोल पर जाम से मिलेगी राहत, कैश-फास्टैग लेन होंगी अलग-अलग कलेक्टर ने बिलपांक टोल प्लाजा का किया निरीक्षण, दिए निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्‍डल से होकर विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आपका अपना सफल, सार्थक, हाईटेक आयोजन 03 जनवरी 2027, रविवार को इन्दौर में होगा भव्य आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन .
देश
न्यूज़ डेस्क  | 
नई दिल्ली में किया प्रदेश के एमएसएमई सुदृढ़ीकरण के लिए केन्द्रीय सहयोग स्वीकृत करने का अनुरोध .

श्रृंगेरी पीठ शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर जी से सनातन धर्म सभा ने लिया आशीर्वाद रतलाम पधारने का दिया आमंत्रण,महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी विशोकानन्द भारती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर रतलाम में शोक की लहर सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि,बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था : कलेक्टर,पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्‍डल से होकर विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव