- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम
अमृत हरित अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 9 त्रिमूर्ति नगर स्थित वटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर प्रहलाद पटेल ने जनप्रतिनिधियों और कॉलोनीवासियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प दिलाया।महापौर ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं, वे ऑक्सीजन, फल-फूल, छाया और औषधियां प्रदान करते हैं।
पौधारोपण से वर्षा में वृद्धि होती है और भू-जल स्तर भी ऊपर आता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, पार्षद निशा सोमानी, सामाजिक संगठन और कॉलोनीवासी शामिल रहे।
कॉलोनी अध्यक्ष ब्रजेश झा ने अतिथियों का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास व सौंदर्यीकरण पर चर्चा की।समिति पदाधिकारियों और नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य उपहार कहा।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शर्मा ने किया और आभार संतोष पाटीदार ने व्यक्त किया।





















