- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन को झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन
संख्या 04170/04169 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन, जो रतलाम मंडल से
होकर गुजरेगी, को झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 08 अगस्त, 2026 से 29 सितंबर, 2026 तक
इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल झींझक
स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन झींझक स्टेशन पर 15:55 बजे पहुँचेगी और 15:57
बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 07 अगस्त, 2026 से 28 सितंबर, 2026 तक
सूबेदारगंज से चलने वाली ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज - इंदौर स्पेशल
झींझक स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन झींझक स्टेशन पर 09:03 बजे पहुँचेगी
और 09:05 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री
www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम
जानकारी उपलब्ध है।













