- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम माहेश्वरी जिला सभा में नवीन पदाधिकारियों ने संभाला दायित्व- शुभकामनाओं का दौर जारी
रतलाम। रतलाम माहेश्वरी जिला सभा में नवीन पदाधिकारियों के दायित्व ग्रहण करने पर समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। जिला सभा में राजेश दरक ने कार्यालय मंत्री तथा पंकज गगरानी ने मीडिया प्रभारी एवं संस्कृति मंत्री का दायित्व ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महासभा सदस्य राजेंद्र मूंदड़ा, जिला अध्यक्ष गोपाल राठी, जिला सचिव विजय असावा, प्रदेश प्रतिनिधि द्वारिकादास भंसाली एवं राजेश गेलड़ा, सहसचिव मनीष मालपानी सहित दिनेश परतानी, कमल नयन राठी एवं शैलेंद्र नामधराणी उपस्थित रहे।
उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय कार्यशैली से रतलाम जिला सभा का संगठनात्मक कार्य और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं जनहितकारी बनेगा। सभी ने राजेश दरक एवं पंकज गगरानी को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।














