Skip to main content

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री कटेसरिया ने ग्राम किशनगढ़, आलोट तहसील एवं जनपद पंचायत का किया निरीक्षण,निष्ठा कावड़ यात्रा का पावर हाउस रोड पर राजपूत नवयुवक मंडल न्यास,हुआ भव्य स्वागत,अजमेर मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित,वर्तमान निगम परिषद का चार वर्ष का कार्यकाल 7 अगस्त को पूर्ण होने परमहापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिषद सदस्यों का मिठाई खिलाकर दी बधाई,मृत्यु के बाद भी रोशनी बांट गए बसंतीलाल मूणत,रतलाम मंडल के विद्युत विभाग के कर्मचारी ने सीपीआर देकर यात्री की बचाई जान,माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल का दो दिवसीय श्रावणी मेला 8 एवं 9 अगस्त को,युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 12 अगस्त को आईटीआई रतलाम में,रतलाम माहेश्वरी जिला सभा में नवीन पदाधिकारियों ने संभाला दायित्व- शुभकामनाओं का दौर जारी,रतलाम मंडल में संयुक्त सुरक्षा निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

रतलाम मंडल में संयुक्त सुरक्षा निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

रेल दुर्घटनाओं की रोकथाम, रेल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों एवं आमजन में रेल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में गुरुवार को मंडल स्तरीय संयुक्त समिति द्वारा विशेष सुरक्षा निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रेल दुर्घटनाओं की रोकथाम, रेल परिसरों में सुरक्षा
व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों एवं आमजन में रेल
सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के रतलाम
मंडल में गुरुवार को मंडल स्तरीय संयुक्त समिति द्वारा विशेष सुरक्षा
निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विशेष निरीक्षण वाहन (SPIC) के माध्यम
से पालिया–लक्ष्मीबाई नगर–इंदौर रेल खंड के साथ ही इंदौर–राऊ तथा
इंदौर–लक्ष्मीबाई नगर–मांगलिया गाँव रेल खंड के संवेदनशील एवं
अतिप्रभावित क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान
रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत आवागमन वाले स्थानों की समीक्षा की गई तथा
क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल की शीघ्र मरम्मत, आवश्यकतानुसार नई बाउंड्री
वॉल के निर्माण एवं चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के निर्देश संबंधित
इंजीनियरिंग विभाग को दिए गए।
निरीक्षण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को रेलवे ट्रैक का
अनधिकृत उपयोग करने एवं ट्रेसपास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे
अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत प्रभावी एवं नियमित कानूनी कार्रवाई
सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इसी क्रम में "एक कदम सुरक्षा की ओर" अभियान के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल
द्वारा इंदौर एवं उज्जैन रेलवे स्टेशनों पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम
आयोजित किए गए। इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 स्थित
प्रतीक्षालय में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट इंदौर की टीम ने नुक्कड़ नाटक के
माध्यम से यात्रियों को रेल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश दिए।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने अथवा उतरने
का प्रयास न करने, रेलवे ट्रैक पार न करने, रेलवे परिसर में वीडियो अथवा
रील बनाने से बचने तथा चलते समय मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले गंभीर
खतरों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आत्महत्या की रोकथाम एवं
सुरक्षित रेल यात्रा के महत्व पर भी प्रभावी संदेश दिए गए। इस दौरान
बताया गया कि इस प्रकार की लापरवाही न केवल जानलेवा सिद्ध हो सकती है,
बल्कि रेलवे अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत यह दंडनीय अपराध
है, जिसके लिए जुर्माना एवं कारावास का प्रावधान है।
अभियान के दौरान यात्रियों से रेल सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अपने
परिवार एवं परिचितों को भी सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक करने की
अपील की गई। साथ ही इंदौर एवं उज्जैन रेलवे स्टेशनों पर सार्वजनिक
उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से नियमित रूप से रेल सुरक्षा संबंधी संदेश
प्रसारित करने के निर्देश भी दिए गए।
"एक कदम सुरक्षा की ओर" अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न रेलवे
स्टेशनों एवं संवेदनशील रेल खंडों पर भविष्य में भी नियमित रूप से
संयुक्त सुरक्षा निरीक्षण, जनसंवाद, नुक्कड़ नाटक, सुरक्षा जागरूकता
अभियान एवं प्रवर्तन कार्रवाई संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों एवं
आमजन में रेल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े तथा सुरक्षित रेल यात्रा की
संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
यह अभियान अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) श्री कुंजीलाल मीना के
निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल श्री अमित
प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा
बल, इंजीनियरिंग, परिचालन, वाणिज्य तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी
एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ग्राम किशनगढ़ भ्रमण के दौरान आलोट तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम से श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन तक निकाली जा रही निष्ठा कावड़ यात्रा का पावर हाउस रोड पर श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास, महिला मंडल, रतलाम एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मनीषा विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वर्तमान निगम परिषद का चार वर्ष का कार्यकाल 7 अगस्त को पूर्ण होने पर महापौर प्रहलाद पटेल, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, नव नियुक्त एल्डरमेन नारायण सांकला, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी आदि को पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मूणत परिवार में नेत्रदान की परंपरा जारी, बड़े भ्राता वर्धमान मूणत एवं सौभाग्यमल मूणत के भी हो चुके हैं नेत्रदान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के विद्युत विभाग के कर्मचारी ने सीपीआर देकर यात्री की बचाई जान चलती ट्रेन में साइलेंट हार्ट अटैक आने पर ऑन ड्यूटी कर्मचारी ने दिखाई तत्परता, यात्री सुरक्षित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग व तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय रतलाम द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 12 अगस्त 2026 को शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने रतलाम में किया गया है, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम माहेश्वरी जिला सभा में नवीन पदाधिकारियों के दायित्व ग्रहण करने पर समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। जिला सभा में राजेश दरक ने कार्यालय मंत्री तथा पंकज गगरानी ने मीडिया प्रभारी एवं संस्कृति मंत्री का दायित्व ग्रहण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रेल दुर्घटनाओं की रोकथाम, रेल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों एवं आमजन में रेल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में गुरुवार को मंडल स्तरीय संयुक्त समिति द्वारा विशेष सुरक्षा निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 04170/04169 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन, जो रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी, को झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। वेदव्यास कॉलोनी निवासी अशोक दातार की धर्मपत्नी, अथर्व की माताजी तथा संजय, अजय, उदय दातार एवं प्रतिभा लेले की भाभी स्वर्गीय सौ. अपेक्षा दातार (वनिता) के असामयिक निधन के पश्चात उनके परिजनों ने मानवता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। .

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री कटेसरिया ने ग्राम किशनगढ़, आलोट तहसील एवं जनपद पंचायत का किया निरीक्षण,निष्ठा कावड़ यात्रा का पावर हाउस रोड पर राजपूत नवयुवक मंडल न्यास,हुआ भव्य स्वागत,अजमेर मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित,वर्तमान निगम परिषद का चार वर्ष का कार्यकाल 7 अगस्त को पूर्ण होने परमहापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिषद सदस्यों का मिठाई खिलाकर दी बधाई,मृत्यु के बाद भी रोशनी बांट गए बसंतीलाल मूणत,रतलाम मंडल के विद्युत विभाग के कर्मचारी ने सीपीआर देकर यात्री की बचाई जान,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध