- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
अहमदाबाद-भागलपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी ट्रेन
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने अहमदाबाद और भागलपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान की है। नियमित रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 09447/09448 अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद क्लोन स्पेशल को नियमित करते हुए संशोधित ट्रेन संख्या 19423/19424 अहमदाबाद–भागलपुर–अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है।
जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन का नियमित परिचालन 26 अगस्त 2026 से शुरू होगा।
समय-सारणी और रूट की प्रमुख जानकारी:
ट्रेन संख्या 19423 (अहमदाबाद–भागलपुर): 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से शाम 18:30 बजे रवाना होगी। यह दाहोद (22:07) और रतलाम (23:45) होते हुए शुक्रवार सुबह 06:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 19424 (भागलपुर–अहमदाबाद): 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से शाम 16:45 बजे रवाना होगी। यह रतलाम (शनिवार रात 22:25) और दाहोद (रविवार 00:03) होते हुए रविवार सुबह 05:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
प्रमुख ठहराव और कोच संरचना:
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, आगरा, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, किऊल और जमालपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच शामिल किए गए हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय, ठहराव और अन्य अद्यतन जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा RailOne App का उपयोग करें ।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews










