Skip to main content

गीता मंदिर में 100वां एकादशी संकीर्तन संपन्न: सुमधुर भजनों पर झूमे श्रद्धालु, आकर्षक पुष्प सज्जा से महका परिसर,महाप्रबंधक ने रतलाम-चंदेरिया रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण; मंदसौर, नीमच और चित्तौड़गढ़ में व्यवस्थाओं का जायजा,करुणा रत्न अतुल बाफना के निधन पर नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,नवनियुक्त एल्डरमैन तत्परता से कराएं जनोपयोगी कार्य: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में रतलाम के छात्रों का दबदबा: रोहित डांगी प्रथम और करन भूरिया द्वितीय स्थान पर रहे,कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों पर की विस्तृत चर्चा,अहमदाबाद-भागलपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी ट्रेन,पटवारी एवं आरआई के साथ बैठक में सीमांकन, नामांतरण एवं अतिक्रमण मामलों की समीक्षा; सीमांकन के लिए खरीदी जाएगी नई रोवर मशीन,रतलाम में रक्षाबंधन से पहले चाइनीज और नायलॉन मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई,पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों पर की विस्तृत चर्चा

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने शनिवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली से संबंधित समस्याओं, सुझावों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने अधिवक्ताओं द्वारा बताए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
 |  न्यूज़ डेस्क

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने शनिवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली से संबंधित समस्याओं, सुझावों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने अधिवक्ताओं द्वारा बताए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।



प्रकरण दर्ज करने से लेकर आदेश एवं कॉज लिस्ट जारी करने तक की प्रक्रिया पर चर्चा



बैठक में अधिवक्ताओं ने बताया कि कई राजस्व न्यायालयों में रीडर स्तर पर प्रकरण दर्ज होने में काफी समय लग जाता है। कई बार प्रकरण दर्ज करने में ही एक माह तक का समय व्यतीत हो जाता है। अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में वाद सूची (कॉज लिस्ट) नियमित रूप से जारी करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक कॉज लिस्ट जारी नहीं होने से प्रकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई होती थी। वर्तमान में लगभग एक सप्ताह से वाद सूची जारी होना प्रारंभ हुई है।



अधिवक्ताओं ने यह भी बताया कि कई न्यायालयों में पीठासीन अधिकारियों के बैठने का समय नियत नहीं होने से परेशानी होती है। विशेष रूप से जावरा की चार टप्पा तहसीलों में कई बार एक ही समय पर न्यायालय लगने से अधिवक्ताओं को एक साथ अलग-अलग न्यायालयों में उपस्थित होने में कठिनाई आती है।



रीडर द्वारा पेशी के समय फाइल पूर्व से तैयार नहीं रखने के कारण सुनवाई में विलंब होने, प्रकरण में समस्त कार्रवाई पूर्ण होने के बाद भी दो-तीन माह तक आदेश जारी नहीं होने तथा प्रकरणों को वेब जीआईएस पोर्टल पर अपलोड नहीं किए जाने से नकल प्राप्त करने में विलंब होने की समस्याएं भी बताई गईं। अधिवक्ताओं ने बताया कि कुछ मामलों में नकल मिलने में देरी के कारण अपील की अवधि तक प्रभावित होती है।



अधिवक्ताओं ने बताया कि कई राजस्व न्यायालयों के आदेशों में प्रकरण के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के न्याय दृष्टांतों का उल्लेख नहीं किया जाता है। उन्होंने इस संबंध में उचित ध्यान देने का अनुरोध किया।



अपर कलेक्टर स्तर पर प्रकरणों की निगरानी को लेकर भी अधिवक्ताओं ने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि निगरानी सीमित शक्ति है, इसलिए इसका उपयोग विशेष एवं आवश्यक प्रकरणों में ही किया जाना चाहिए। अधिवक्ताओं ने बताया कि पूर्व में निजी भूमि पर बेजा कब्जे से संबंधित कुछ प्रकरणों में अनावश्यक निगरानी के कारण विलंब की स्थिति बनी थी, हालांकि वर्तमान में इस समस्या का समाधान हुआ है।



लोक सेवा गारंटी से संबंधित प्रकरणों में भी अधिवक्ताओं ने समस्या बताई। उन्होंने कहा कि कुछ राजस्व प्रकरण नकारात्मक रूप से निष्पादित कर दिए जाते हैं तथा कई लोक सेवा केंद्रों द्वारा लोक सेवा गारंटी प्रकरणों की अपील दर्ज करने में यह कहकर मना कर दिया जाता है कि पोर्टल काम नहीं कर रहा है।

इसके अलावा निजी भूमि के खसरा सुधार के प्रकरणों में अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा मूल फाइल सीधे पटवारी के पास भेजे जाने की प्रक्रिया पर भी अधिवक्ताओं ने आपत्ति एवं सुझाव प्रस्तुत किए।



कलेक्टर ने सभी बिंदुओं पर उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन



कलेक्टर श्री कटेसरिया ने अधिवक्ताओं द्वारा रखे गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और कहा कि राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध एवं व्यवस्थित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर अधिवक्ताओं द्वारा बताए गए व्यावहारिक मुद्दों पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।



कलेक्टर ने कहा कि अधिवक्ताओं का मैदानी एवं न्यायालयीन अनुभव प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। उनके सुझावों से राजस्व न्यायालयों की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों को समय पर न्याय एवं सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: शहर के प्रसिद्ध गीता मंदिर में रविवार को आयोजित नियमित एकादशी संकीर्तन श्रृंखला ने अपने 100वें संकीर्तन के साथ एक विशेष मुकाम हासिल किया। दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (GM) श्री रामाश्रय पाण्डेय ने रतलाम मंडल के अपने प्रवास के दौरान रतलाम से चंदेरिया रेलखंड तक संरक्षा (Safety) एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा के लिए व्यापक निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, पुल-पुलियों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: भारत सरकार नीति आयोग से पंजीकृत 'नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया' के मध्य प्रदेश संगठन सचिव एवं प्रख्यात समाजसेवी करुणा रत्न अतुल बाफना के आकस्मिक निधन पर राष्ट्रीय, प्रदेश एवं रतलाम जिला कमेटी द्वारा गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ पार्षद के रूप में जमीनी स्तर पर सेवा करें कार्यकर्ता; सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ने किया सभी एल्डरमैन का सम्मान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल द्वारा नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा स्थित सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 20 और 21 अगस्त 2026 को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 में रतलाम जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने शनिवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली से संबंधित समस्याओं, सुझावों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने अधिवक्ताओं द्वारा बताए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने अहमदाबाद और भागलपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान की है। नियमित रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 09447/09448 अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद क्लोन स्पेशल को नियमित करते हुए संशोधित ट्रेन संख्या 19423/19424 अहमदाबाद–भागलपुर–अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में शनिवार को जिले के पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों (RI) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मैदानी स्तर पर राजस्व कार्यों के निष्पादन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों, आवश्यक बदलावों और व्यवस्था सुधार पर विस्तार से मंथन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जन-सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बृजेंद्र रावत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पूरे रतलाम जिले में चाइनीज मांझे और नायलॉन डोर के क्रय-विक्रय, उपयोग तथा संग्रहण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। रतलाम-झाबुआ क्षेत्र के पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत शरद जोशी के पगड़ी दस्तूर कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने स्व. जोशी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। .

गीता मंदिर में 100वां एकादशी संकीर्तन संपन्न: सुमधुर भजनों पर झूमे श्रद्धालु, आकर्षक पुष्प सज्जा से महका परिसर,महाप्रबंधक ने रतलाम-चंदेरिया रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण; मंदसौर, नीमच और चित्तौड़गढ़ में व्यवस्थाओं का जायजा,करुणा रत्न अतुल बाफना के निधन पर नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,नवनियुक्त एल्डरमैन तत्परता से कराएं जनोपयोगी कार्य: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में रतलाम के छात्रों का दबदबा: रोहित डांगी प्रथम और करन भूरिया द्वितीय स्थान पर रहे,कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों पर की विस्तृत चर्चा,अहमदाबाद-भागलपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी ट्रेन,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित