Skip to main content

अल्पसंख्यक मोर्चे के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चेतन्या काश्यप से की सौजन्य भेंट,धौलावड़ डेम से सिंचाई के लिए जल नहीं दिया जाए, पेयजल के लिए सुरक्षित रखें : कलेक्टर श्री कटेसरिया,वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन ने पीसीएमडी को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की उठाई मांग,रतलाम सेवा संकल्प अभियान: श्री नित्यानंद शासकीय विद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता आयोजित, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग,ज्ञानेश्वर देवतारे के नेत्रदान से दो जीवनों में रोशनी की उम्मीद परिजनों की सहमति से नेत्रदान, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया,आईटीआई रतलाम में आयोजित हुई भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रचनात्मक विचार और चित्र,सेवा संकल्प अभियान की प्रतियोगिता मे 350 विद्यालयों मे 3000 ने की सहभागिता,मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद का दो दिवसीय आयोजन संपन्न: 68 प्रतिभावान छात्र और विशिष्ट हस्तियां सम्मानित, 'नागर वैभव' पत्रिका का विमोचन,स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चलाया गया महास्वच्छता अभियान नैत्विक सोशल वेलफेयर सोसायटी के 350 से अधिक स्वयंसेवकों सहित 550 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों न,श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक किया

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चलाया गया महास्वच्छता अभियान नैत्विक सोशल वेलफेयर सोसायटी के 350 से अधिक स्वयंसेवकों सहित 550 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने लिया भाग

 |  न्यूज़ डेस्क

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चलाया गया
महास्वच्छता अभियान
नैत्विक सोशल वेलफेयर सोसायटी के 350 से अधिक स्वयंसेवकों सहित 550 से
अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने लिया भाग
रतलाम/इंदौर, 20 सितंबर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 15
अक्टूबर 2026 तक मनाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंडल
के सभी प्रमुख स्टेशनों, कार्यालयों, कोचिंग डिपो, लोकोमोटिव केयर सेंटर,
कार्यशालाओं, मरम्मत इकाइयों, चिकित्सा इकाइयों एवं अन्य रेलवे
प्रतिष्ठानों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं।
अभियान के दौरान गंदे एवं चिन्हित स्थानों की सफाई के साथ-साथ नुक्कड़
नाटक, रैली, बैनर, पोस्टर एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से
यात्रियों, रेल कर्मचारियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
रतलाम मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़,
जावरा, सीहोर, दाहोद, मेघनगर, शुजालपुर, मक्सी, डॉ. अम्बेडकर नगर,
लक्ष्मीबाई नगर सहित मंडल के सभी स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में
स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके साथ ही इंदौर एवं डॉ.
अम्बेडकर नगर स्थित कोचिंग डिपो, मंडल रेलवे चिकित्सालय रतलाम एवं अन्य
चिकित्सा इकाइयों, लोकोमोटिव केयर सेंटर रतलाम तथा इंजीनियरिंग, सिग्नल
एवं टेलीकॉम, विद्युत, यांत्रिक सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में
भी विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 20 सितंबर 2026 को उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महास्वच्छता
अभियान आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक, रतलाम श्री अश्वनी कुमार के
मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती हीना वी. केवलरामानी
के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में मंडल रेल प्रबंधक सहित विभिन्न
विभागों के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से
भाग लेकर स्टेशन परिसर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता कार्य किया।
इस महास्वच्छता अभियान में नैत्विक सोशल वेलफेयर सोसायटी, उज्जैन के
स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सोसायटी की डायरेक्टर डॉ.
श्वेता शर्मा की उपस्थिति में उज्जैन की स्काउट-गाइड टीम, रेलवे के
सेवानिवृत्त कर्मचारी, रेलवे कर्मचारी, विभिन्न ट्रेड यूनियनों के
पदाधिकारी, कैटरिंग संचालक एवं लाइसेंसी वेंडर भी अभियान में शामिल हुए।
अभियान में नैत्विक सोशल वेलफेयर सोसायटी के 350 से अधिक स्वयंसेवकों तथा
रेलवे एवं अन्य संगठनों के 200 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं
लोगों सहित कुल 550 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अभियान प्रारंभ होने से पूर्व मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने
उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए
स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा रेलवे परिसर को
स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान
में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों, रेलवे कर्मचारियों एवं अन्य
सहयोगियों की सराहना की। साथ ही, रेलवे स्टेशन एवं ट्रैक क्षेत्र में
सफाई कार्य के दौरान ट्रेनों के आवागमन को देखते हुए आवश्यक सावधानियां
बरतने के संबंध में भी सभी को जानकारी दी गई।
महास्वच्छता अभियान के दौरान उज्जैन रेलवे स्टेशन के सभी 8 प्लेटफॉर्म, 4
फुट ओवर ब्रिज, दोनों ओर के सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे ट्रैक के किनारे
स्थित ड्रेनेज सिस्टम, प्लेटफॉर्म एवं कवर शेड सहित विभिन्न हिस्सों में
व्यापक सफाई की गई। प्लेटफॉर्म एवं कवर शेड में लगे मकड़ी के जालों को
हटाया गया तथा ट्रैक के किनारे उगी गाजर घास एवं अन्य अवांछित वनस्पतियों
की सफाई की गई। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों
एवं अन्य स्थानों की भी साफ-सफाई की गई।
इस दौरान स्टेशन परिसर के ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां
सामान्य दिनों में यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है। प्लेटफॉर्म, फुट
ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर
स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। अभियान में
रेलवे कर्मचारियों के साथ सामाजिक संगठन, स्काउट-गाइड, सेवानिवृत्त
कर्मचारी, यूनियन प्रतिनिधि, कैटरिंग संचालक एवं लाइसेंसी वेंडरों की
सहभागिता ने ‘स्वच्छता जनभागीदारी’ के संदेश को और मजबूत किया।
रतलाम मंडल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता को
केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए रेलवे परिसरों में निरंतर स्वच्छता,
स्वच्छ व्यवहार एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा
है। अभियान के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन से भी अपील की जा रही है कि
वे रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें,
रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें तथा अन्य यात्रियों को भी
स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ रेल—यही ‘स्वच्छता ही सेवा’
अभियान का प्रमुख उद्देश्य है, जिसके लिए रतलाम मंडल द्वारा विभिन्न
स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें
न्यूज़ डेस्क  | 
अल्पसंख्यक मोर्चे के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चेतन्या काश्यप से की सौजन्य भेंट .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
धौलावड़ डेम से सिंचाई के लिए जल नहीं दिया जाए, पेयजल के लिए सुरक्षित रखें : कलेक्टर श्री कटेसरिया धौलावड़ डेम वर्तमान में लगभग 45 प्रतिशत ही भरा, पेयजल के लिए सुरक्षित रखना जरूरी पानी चोरी या जबरदस्ती पाइप डालने पर उपकरण तत्काल जप्त कर प्रकरण दर्ज करें जिले में 94.35 प्रतिशत हुआ राशन वितरण, 10 दुकानों पर हुआ सबसे कम राशन वितरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम सेवा संकल्प अभियान: श्री नित्यानंद शासकीय विद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता आयोजित, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। कस्तूरबा नगर निवासी ज्ञानेश्वर देवतारे के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके परिजनों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए नेत्रदान की सहमति प्रदान की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आईटीआई रतलाम में आयोजित हुई भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रचनात्मक विचार और चित्र .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप मे 25 वर्ष पूर्ण होने पर चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान मे रविवार को नगर के 350 विद्यालयों मे भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई इनमें 3000 से अधिक सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद के तत्वाधान में सागोद रोड स्थित देवश्री गार्डन में दो दिवसीय भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चलाया गया महास्वच्छता अभियान नैत्विक सोशल वेलफेयर सोसायटी के 350 से अधिक स्वयंसेवकों सहित 550 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने लिया भाग .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जैन कॉलोनी के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का भव्य लोकार्पण संपन्न .