Skip to main content

रंगमंच जीवन जीने का सलीका सिखाता है - श्री व्यास,मैथिल ब्राह्मण समाज ने बरबड़ हनुमान मंदिर में मनाया दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं,श्रीमद्भागवत कथा का समापन,काश्यप विद्यापीठ का 28वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत,ठंड को देखते हुए थैलेसीमिया, सिकल सेल एवं हीमोफीलिया बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार पर विशेष ध्यान,पोते के जन्मदिन पर दादा-दादी ने किया देहदान का संकल्प, दिया सेवा और संस्कार का संदेश,श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रतलाम में होंगे धार्मिक आयोजन, रविवार को निकलेगा नगर कीर्तन,अधिवक्ता राकेश गुप्ता के नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में आएगा उजियारा

काश्यप विद्यापीठ का 28वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

काश्यप विद्यापीठ का 28वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं प्रतिभाओं का अनूठा उत्सव रहा ’‘संस्कृति संगम’‘
 |  न्यूज़ डेस्क

काश्यप विद्यापीठ, बदनावर का 28वाँ वार्षिकोत्सव शनिवार रात हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष समारोह की थीम ’‘संस्कृति संगम’’ रही। इसमें विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं विभिन्न त्योहारों की रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वार्षिकोत्सव की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया रही। अध्यक्षता एमएसएमई कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ। अतिथि स्वागत राजीव गोरवाड़ा, नीता काश्यप, विपिन जैन एवं प्राचार्य नंदा व्यास ने किया। निर्णायक मॉर्निंग स्टार स्कूल रतलाम के निदेशक कार्ल लुइस वार्ड एवं हिमालय इंटरनेशनल स्कूल, रतलाम की प्राचार्य सोनल बाजपेयी भट्ट का स्वागत आर.एस. सिकरवार एवं यामिनी वर्मा द्वारा किया गया। विद्यार्थी परिषद की ओर से स्कूल प्रेसिडेंट भवि गुगलिया, वाइस प्रेसिडेंट प्रियांशी पटेल, हेड गर्ल मिष्ठी संघवी एवं हेड बॉय देवव्रत राणावत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया | स्मृति-चिह्न सिद्धार्थ काश्यप, पूर्वी काश्यप, श्रवण काश्यप, अमी काश्यप एवं सारांश काश्यप द्वारा भेंट किए गए।
इस अवसर पर स्वर्गीय माताजी तेजकुंवर बाई काश्यप के प्रेरणादायी जीवन, व्यक्तित्व एवं आदर्शों पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया। प्राचार्य नंदा व्यास ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ‘देश रंगीला’, ‘आदिवासी भाया’ (मध्यप्रदेश), ‘ढोलिडा’ (गुजरात) एवं ‘कथक’ (उत्तर प्रदेश) जैसे लोकनृत्यों ने भारतीय संस्कृति की विविधता को जीवंत कर दिया। रक्षाबंधन, दीपावली एवं होली पर आधारित प्रस्तुतियों ने त्योहारों के उल्लास, प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

एआई के दौर में शहर और ग्राम सर्वत्र संस्कार बचाना जरूरी - मुख्य अतिथि निर्मला भूरिया

वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा नई पीढी चाहे शहर में हो अथवा ग्राम में, एआई के दौर में संस्कार बचाना बडी चुनौती है। इस दिशा में काश्यप विद्यापीठ सराहनीय प्रयास कर रहा है। साइबर अपराध बढ रहे है। ऐसी स्थिति में माता-पिता को अधिक जागरूकता दिखाना होगी, क्योंकि कई बार बच्चों के आगे वे असहाय हो जाते है। पहले संयुक्त परिवारों में बच्चों की चिंता नहीं रहती थी, लेकिन अब एकल परिवार में संस्कारों के संरक्षण के लिए समय रहते सबकुछ देखना, जानना और रोकना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि काश्यप परिवार शुरू से संस्कारों को बढाने वाला रहा है। प्रदेश में एमएसएमई कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप उद्योगों के विकास के लिए जितना कार्य कर रहे है, उतना पहले किसी ने नहीं किया। इससे बच्चों का भविष्य बेहतर होगा। उनके द्वारा अपने फाउंडेशन से अहिंसा ग्राम की स्थापना, खेल चेतना मेला, प्रतिभा सम्मान, कुपोषण मुक्ति के प्रयास भी अभिनंदनीय है।

बच्चों का भविष्य बनाने में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण- चेतन्य काश्यप

वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता कर रहे एमएसएमई कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि बच्चों का भविष्य बनाने में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। हर अभिभावक प्रतिदिन एक मिनट बच्चों के बारे में सोचना आरंभ करे, क्योंकि बदलते परिवेश में साधनों की बढौतरी के चलते बच्चों को सही दिशा दिखाना जरूरी है। सोश्यल मीडिया के दौर में बच्चे को तनाव रहता है, जिसकी मुक्ति कैसे हो और उसमें सहनशीलता कैसे आए, इसका प्रयास अभिभावक को करना होगा। उन्होंने वार्षिकोत्सव को भारत की अनुपम संस्कृति का प्रतीक बताते हुए कहा कि काश्यप विद्यापीठ ने सदैव शिक्षा के साथ संस्कारों को महत्व दिया है। प्रधानमंत्री मोदीजी ने देश के युवाओं को सकारात्मक उर्जा देने का आव्हान किया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार प्रयास हो रहे है। बदनावर के समीप पीएम मित्र पार्क की स्थापना से बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता को मिले पुरस्कार

वार्षिकोत्सव में विभिन्न आयु एवं कक्षा समूहों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्री प्राइमरी ग्रुप में नर्सरी से एलकेजी में प्रथम ‘गुड़िया चिड़िया चाँद चकोरी’ रहा। सर्वश्रेष्ठ कलाकार नर्सरी से एलकेजी में - प्रथम शिवांश यादव (नर्सरी) एवं द्वितीय काव्या चौहान, (एलकेजी) रही। सब जूनियर ग्रुप यूकेजी से कक्षा 2 में सर्वश्रेष्ठ नृत्य "गिव मी ए बेल टू रींग" और सर्वश्रेष्ठ कलाकार - प्रथम नित्यश्री दीपक वाडिले और द्वितीय पुष्पराज सिंह जाधव, सर्वश्रेष्ठ नृत्य सब जूनियर ग्रुप कक्षा 3 से 5 में - खुशियाँ बटोर लो’ रहा। सर्वश्रेष्ठ कलाकार प्रथम कायरा नाहर एवं द्वितीय आर्या झा रही। सर्वश्रेष्ठ नृत्य जूनियर ग्रुप कक्षा 6 से 8 में प्रथम ‘धागों से बंधा रक्षाबंधन’ और सर्वश्रेष्ठ कलाकार प्रथम मेधावी गौड़ एवं द्वितीय सौम्या पाटीदार रही। सर्वश्रेष्ठ नृत्य सीनियर ग्रुप कक्षा 9 से 12 प्रथम ‘आदिवासी भाया’ और द्वितीय ‘बोलो तारा रारा’ तृतीय ‘राजस्थानी सावन’ रहा। सर्वश्रेष्ठ कलाकार प्रथम सृष्टि सिंह, द्वितीय प्रतीक हारोड़ एवं तृतीय प्रशंस्वी पटेल रहे। नाटक में सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार प्रथम गौरवी पोरवाल और द्वितीय आशी पाटीदार को मिला।
समारोह में सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वी में प्रथम मेधांश सोनी (96.2 प्रतिशत), द्वितीय समीक्षा चोरडिया (95.6 प्रतिशत), तृतीय भूमिका पाटीदार (95.4 प्रतिशत) एवं हर्ष शर्मा (95.4 प्रतिशत), कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय’ में प्रथम खुशी पाटीदार (86.8 प्रतिशत), द्वितीय गीतिका राठौर (76.8 प्रतिशत), तृतीय सिद्धिका जैन (74.4 प्रतिशत), वाणिज्य संकाय’ में प्रथम हिमाद्री चांडक (95.20 प्रतिशत), द्वितीय अनिक धोका (93.80 प्रतिशत) एवं तृतीय काव्या जैन (90.80 प्रतिशत) को सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रंगमंच दृष्टि का विकास करता है। जीवन जीने की सीख देता है और सर्वांगीण विकास करता है। रंगमंच से जुड़कर व्यक्ति की प्रतिभा का विकास होता है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री मैथिल ब्राह्मण समाज समिति रतलाम द्वारा बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। गौशाला रोड स्थित श्री राम भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
काश्यप विद्यापीठ का 28वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं प्रतिभाओं का अनूठा उत्सव रहा ’‘संस्कृति संगम’‘ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ठंड को देखते हुए थैलेसीमिया, सिकल सेल एवं हीमोफीलिया बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार पर विशेष ध्यान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पोते के जन्मदिन पर दादा-दादी ने किया देहदान का संकल्प, दिया सेवा और संस्कार का संदेश 44 वर्ष विद्युत मंडल में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त महेंद्र कुमार राठौड़ ने पत्नी के साथ भरा देहदान संकल्प पत्र .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रतलाम में होंगे धार्मिक आयोजन, रविवार को निकलेगा नगर कीर्तन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
परिजनों ने दुःख की घड़ी में लिया मानवता की सेवा का संकल्प, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुआ नेत्रदान .

रंगमंच जीवन जीने का सलीका सिखाता है - श्री व्यास,मैथिल ब्राह्मण समाज ने बरबड़ हनुमान मंदिर में मनाया दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं,श्रीमद्भागवत कथा का समापन,काश्यप विद्यापीठ का 28वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण