Skip to main content

रतलाम रत्नपुरी शामियाना महोत्सव का आयोजन सागोद रोड स्थित संत श्री वाटिका चंपा विहार में हुआ।,जनसुनवाई में लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से तीन नागरिकों को मिली निःशुल्क विधिक सहायता,समाज के उत्थान हेतु लायंस क्लब की गतिविधियां हों – लायन संतोष चौहान,भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को इंदौर की राधा–कृष्ण एवं गोपियों की टोली करेगी नृत्य,रतलाम में चातुर्मास 2026 की तैयारियां शुरू, श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल ने बनाई भव्य रूपरेखा,मीडिया में संगठन को सशक्त रूप से प्रस्तुत करें मीडिया प्रभारी - चेतन्य काश्यप,रतलाम में वृहद पौधारोपण महापौर प्रहलाद पटेल ने दिलाया संरक्षण का संकल्प,रतलाम में उद्यान विकास कार्य महापौर प्रहलाद पटेल ने किया भूमि पूजन,मालवा में बिखरेगी अध्यात्म की अनूठी छटा: पूज्य जिनचंद्र सूरि जी के सानिध्य में जावरा से उज्जैन तक सजेगा ध्यान साधना का महापर्व,14 जुलाई को एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम

जनसुनवाई में लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से तीन नागरिकों को मिली निःशुल्क विधिक सहायता

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आमजन को त्वरित एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लीगल एड क्लीनिक का संचालन किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आमजन को त्वरित एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लीगल एड क्लीनिक का संचालन किया गया।



कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 16 में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित क्लीनिक में नागरिकों को विभिन्न विधिक समस्याओं के संबंध में निःशुल्क कानूनी परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।



जनसुनवाई के दौरान लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से श्री शरीफ खान निवासी सैलाना, श्री योगेश सिंह ठाकुर तथा श्री मांगीलाल राव निवासी धामनोद सहित तीन नागरिकों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई।



इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नागरिकों को बेहतर एवं प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम रत्नपुरी शामियाना महोत्सव का आयोजन सागोद रोड स्थित संत श्री वाटिका चंपा विहार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रवि जिंदल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन, नई दिल्ली) थे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आमजन को त्वरित एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लीगल एड क्लीनिक का संचालन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब से जुड़ने का उद्देश्य केवल सदस्यता नहीं, बल्कि समाज में बदलाव और उत्थान लाना है। नवीन सदस्य इस संस्था का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस करें, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
थावरिया बाजार स्थित लगभग 350 वर्ष पुराने भगवान जगन्नाथ मंदिर से 16 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे पारंपरिक भव्य रथयात्रा निकलेगी। आयोजन की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शहर में आगामी चातुर्मास 2026 को लेकर जैन समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कर्नाटक गजकेसरी, घोर तपस्वी गणेशलाल जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्तिनी, वर्धमान आयंबिल तपोनिधि एवं जिनशासन प्रभाविका, मधुर व्याख्यानी परम पूज्या महासाध्वी प्रफुल्ला जी महाराज साहब आदि ठाणा-5 का पावन चातुर्मास वर्ष 2026 में रतलाम में संपन्न होने जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर आगामी तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना एवं नीरज बरमेचा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से भेंट कर नियुक्ति के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। श्री काश्यप ने अंग वस्त्र से स्वागत कर शुभकामनाएं दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीन रतलाम–क्लीन रतलाम अभियान के तहत वर्षा ऋतु में वृहद पौधारोपण किया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वार्ड क्रमांक 12, कस्तुरबा नगर गली नम्बर 6 स्थित उद्यान (गरबा ग्राउंड) में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर ने किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मालवा की पावन धरा पर इस वर्ष वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही अध्यात्म, तप और आत्म-कल्याण की एक नई अलख जगने जा रही है। सत्य साधना के प्रणेता, परम पूज्य गुरुदेव ज.यु.प्र.वृ.भ. खरतर गच्छाधिपति जैनाचार्य 1008 श्री पूज्य श्री जिनचन्द्रसूरिजी महाराज साहब का मालवा क्षेत्र में मंगल आगमन हो रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर की पुण्य भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल, रतलाम के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन 14 जुलाई, मंगलवार को सेठिया मैरिज गार्डन रत्नेश्वर रोड़ रतलाम पर आयोजित होगी .

रतलाम रत्नपुरी शामियाना महोत्सव का आयोजन सागोद रोड स्थित संत श्री वाटिका चंपा विहार में हुआ।,जनसुनवाई में लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से तीन नागरिकों को मिली निःशुल्क विधिक सहायता,समाज के उत्थान हेतु लायंस क्लब की गतिविधियां हों – लायन संतोष चौहान,भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को इंदौर की राधा–कृष्ण एवं गोपियों की टोली करेगी नृत्य,रतलाम में चातुर्मास 2026 की तैयारियां शुरू, श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल ने बनाई भव्य रूपरेखा,मीडिया में संगठन को सशक्त रूप से प्रस्तुत करें मीडिया प्रभारी - चेतन्य काश्यप,रतलाम में वृहद पौधारोपण महापौर प्रहलाद पटेल ने दिलाया संरक्षण का संकल्प,रतलाम में उद्यान विकास कार्य महापौर प्रहलाद पटेल ने किया भूमि पूजन,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव